BU B.Ed Result जारी, अलीगढ़ अव्वल, टॉपर मनोज समेत पांच छात्र टॉप 10 की मेरिट लिस्ट में

BU B.Ed Result released: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जारी सूची में अलीगढ़ के मनोज कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि प्रयागराज के शिव मंगल दूसरे और वाराणसी के नजीर तीसरे स्थान पर हैं।

इस बार बीएड b.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा में टॉप स्थान हासिल करने वाले अलीगढ़ के मनोज ने कुल 400 अंकों में 344.67 अंक प्राप्त किए हैं। मनोज के अलावा टॉप टेन की सूची में अलीगढ़ के पांच स्टूडेंट के नाम शामिल हैं।

यूनिवर्सिटी ने दी शुभकामनाएं
मनोज कुमार के टॉप करने के बाद बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा अपने आधिकारिक एक्‍स अकाउंट से मनोज कुमार का प्रवेश पत्र शेयर किया गया है। यूनिवर्सिटी द्वारा लिखा गया है कि "संपूर्ण उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा मे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मनोज कुमार को बहुत-बहुत शुभकामनाए"

बात करें केवल अलीगढ़ की तो टॉप टेन सूची में टॉपर मनोज के अलावा पांचवें नंबर पर कुमारी दीक्षा का नाम शामिल है। कुमारी दीक्षा अलीगढ़ के गोधा गांव की रहने वाली हैं और उन्होंने 333 अंक हासिल किया है। इसी तरह टॉप टेन लिस्ट में छठवें नंबर पर भी अलीगढ़ के ही छात्र का नाम है।

अलीगढ़ जनपद के अंबेडकर नगर कॉलोनी औरंगाबाद छावनी की रहने वाली अंजली राय इस लिस्ट में छठवें नंबर पर हैं। अंजली राय को 329.99 अंक मिले हैं। इसके अलावा टॉप टेन की लिस्ट में नवें नंबर पर भी अलीगढ़ की छात्रा का ही नाम है।

नवें नंबर पर अलीगढ़ की छात्रा हर्षिता का नाम है, जो अलीगढ़ के मोह गढ़ी जलाली शेख की रहने वाली है। हर्षिता ने 323.32 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा 10 में नंबर पर भी अलीगढ़ के ही छात्र और आवेश कुमार का कब्ता है।

आवेश कुमार ने 321.32 अंक हासिल किया है। आवेश मूल रूप से अलीगढ़ जनपद के नगला झम्मन पोस्ट पटेल नगला आधौन के रहने वाले हैं। इस तरह से जारी बीएड रिजल्ट की टॉप टेन की सूची में अलीगढ़ के पांच स्टूडेंट का नाम शामिल है।

इसके अलावा टॉप टेन लिस्ट में दूसरे नंबर पर प्रयागराज के रहने वाले शिवमंगल ने अपना स्थान बनाया है। जब की तीसरे स्थान पर वाराणसी के रहने वाले नजीर नमक स्टूडेंट ने अपना स्थान बनाया है। नजीर मूल रूप से वाराणसी के चोलापुर इलाके के रहने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+