BTC-2014 का रिजल्ट जारी, 32 हजार अभ्यार्थी सफल, देखिए

इलाहाबाद। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बीटीसी 2014 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। लगभग 32000 अभ्यार्थी पास हुये हैं। रिजल्ट सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश इलाहाबाद की आधिकारिक वेबसाइट examregulatoryauthorityup.in पर अपलोड कर दिया गया है। आप यहां अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह ने परिणाम जारी देते हुये बताया कि वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है। अभ्यार्थी वहां से अपना रिजल्ट देख सकते है।

BTC result declared in Uttar Pradesh, see on this website

इस तरह करें डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट लिंक - http://www.examregulatoryauthorityup.in पर जायें। यहां रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करें या नीचे दिये गये लिंक का इस्तेमाल करें।

लिंक -
http://www.examregulatoryauthorityup.in/RESULT.aspx

यहां आपसे वर्ष और परीक्षा का प्रकार पूछेगा। यहां पहले ऑप्शन में परीक्षा वर्ष डाले और दूसरे में बीटीसी 2014 फोर्थ सेमेस्टर का चयन करे, जो सबसे आखिरी में होगा। शो रिजल्ट पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट डाउनलोड हो जायेगा।

महत्वपूर्ण तथ्य
डॉ. सुत्ता सिंह के अनुसार बीटीसी-2014 दो वर्षीय पाठ्यक्रम था। चतुर्थ सेमेस्टर में कुल 43 हजार 507 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 31 हजार 970 अभ्यर्थी पास हुये हैं। इस परीक्षा में 11 हजार 322 अभ्यर्थी फेल हो गये हैं जबकि इसके अलावा 9 अभ्यर्थियों के नकल करते पकड़े गए, 19 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, इनका रिजल्ट नहीं जारी किया गया है। 187 अभ्यर्थियों का रिजल्ट अभी अपूर्ण स्थिति में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+