चुनावी रंजिश में BJP समर्थक ने वरिष्ठ BSP नेता को मारी गोली!

वरिष्ठ बसपा नेता को जिसने गोली मारी उसके बारे में कहा जा रहा है कि वह भाजपा समर्थक है और चुनावी रंजिश के तहत उसने गोली चलाई है।

झाँसी। चुनावी रंजिश के चलते महोबा के बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता को दबंगों ने गोली मार दी है। मुहम्मद रमजान राईन नमाज पढ़कर लौट रहे थे तभी उन पर कई फायर किये गए। हमलवार बीजेपी के समर्थक बताये जा रहे हैं। बीएसपी कार्यकर्ता पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर बहुत भीड़ पहुंच गयी।

चुनावी रंजिश में BJP समर्थक ने वरिष्ठ BSP नेता को मारी गोली!

महोबा के क़स्बा चरखारी में देर शाम नमाज पढ़कर मस्जिद से लौट रहे झण्डा बाजार निवासी वरिष्ठ BSP कार्यकर्त्ता रमजान राईन पर आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने कई फायर झोंक दिए। उनके सीने में गोली लगी। एक के बाद एक कई राउंड चली गोलियों की आवाज सुनकर मस्जिद से नमाज पढ़ रहे नमाजी घटना स्थल पहुंचे। रमजान जमीन पर खून में लथपथ पड़ा था। भीड़ को आता देख सभी आरोपी तुरंत भाग खड़े हुए।

बताया गया है कि विधानसभा चुनाव में रमजान ने बीएसपी कार्यकर्ता को जिताने के लिये समर्थन किया था। वहीं दूसरी ओर उनके विरोध में हजरत और लियाकत बीजेपी प्रत्याशी के समर्थक में चुनाव प्रचार कर रहे थे।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ पड़े रमजान को लोगों की मदद से एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुँचाया। मौके पर सीओ सिटी जीतेन्द्र और चरखारी सीओ नन्दलाल,एसडीएम सदर प्रबुद्ध कुमार सहित भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुँचे। रमजान की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे झाँसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया है। सीओ जीतेन्द्र दुबे ने बताया कि घटना को लेकर अभी जानकारी जुटाई जा रही है, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। घटना से माहौल में तनाव फैल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+