बसपा नेता राजेश यादव की हत्या का 'जग्गा' ने बताया सच, पहली गोली से आखिरी तक...

राजेश ने होर्डिंग लगा रहे लड़कों को गालियां देकर चिल्ला शुरू कर दिया। ये बात जैसे ही दूसरे लड़कों को पता चली वो गाली-गलौज करने वाले को सबक सिखाने के लिए दौड़े पड़े...।

इलाहाबाद। क्राइम ब्रांच ने बसपा नेता राजेश यादव हत्याकांड में प्रतापगढ़ से जग्गा और राहुल नाम के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि दोनों फायरिंग में शामिल थे और पूछताछ में मर्डर वाली रात की घटना को बयां किया है। पुलिस को दिए बयान के मुताबिक सोमवार की रात ताराचंद हॉस्टल के पास सभी लड़के होर्डिंग लगा रहे थे। तभी एक फार्च्युनर कार आई। उनमे से कार चला रहे (राजेश) ने होर्डिंग लगा रहे लड़कों को गालियां देकर चिल्ला शुरू कर दिया। ये बात जैसे ही दूसरे लड़कों को पता चली वो गाली-गलौज करने वाले को सबक सिखाने के लिए दौड़े और फॉर्च्युनर पर पथराव कर दिया। तब राजेश ने पिस्टल से फायर किया। जिसके जवाब में लड़कों ने भी फायरिंग की, इसी दौरान गोली राजेश को लगी। जिसमे उसकी मौत हो गई। लड़के घटना के बाद भाग निकले। किसी को ये नहीं पता था कि गोली किसे लगी है और गाड़ी में कौन-कौन था।

BSP Leader Rajesh Yadav Murder truth in Allahabad

Recommended Video

    BSP Leader Rajesh Yadav की हत्या के मामले में छात्र नेता ने उगले कई नाम । वनइंडिया हिंदी
    BSP Leader Rajesh Yadav Murder truth in Allahabad

    पूरी तैयारी में थे लड़के

    यहां सबसे बड़ा यही सवाल था कि होर्डिंग लगा रहे लड़कों के पास पिस्टल आदि कैसे थी। क्या पहले से ही ये घटना प्लान थी। इस बाबत पुलिस ने बताया कि जग्गा और राहुल ने बताया है कि रविवार को अच्युतानंद ने ताराचंद हॉस्टल में सिद्धार्थ उर्फ गोलू को जमकर पीटा था। इसका बदला लेने के लिए अर्पित के साथियों ने प्लान बनाया था। इसके लिए सभी ने तमंचे आदि की भी व्यवस्था कर झगड़े की तैयारी कर ली थी।

    BSP Leader Rajesh Yadav Murder truth in Allahabad

    BSP Leader Rajesh Yadav Murder truth in Allahabad

    जब होर्डिंग लगा रहे लड़कों से गाली-गलौज हुई तो सबने यही सोचा की अच्युतानंद की गैंग के लोग ही हैं। जिसके चलते पथराव और फायरिंग में कोताही नहीं बरती गई। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि अब अर्पित से फिर पूछताछ होगी। उसने झगड़े की बात भी छिपाई थी। काफी कड़ियां मिल गई हैं, उन्हे जोड़ना है। बयानों की सच्चाई क्रॉस चेक के बाद स्पष्ट हो जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+