बसपा नेता के सिर को भेदकर निकली गोली, खून से सनी लाश मिली
रात में जब बसपा नेता सो रहे थे तो उनके सिर में करीब सो गोली मारी गई। अभी हत्या की वजह का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के तिगरिया भूड में देर रात बसपा नेता के गोली मार कर हत्या कर दी गई। बसपा नेता इलाके में कंस्ट्रक्शन ठेकेदारी का काम करते थे। बहुत करीब से बसपा नेता के सिर में उस समय गोली मारी जब वह सो रहे थे। गोली उनके सिर को भेदकर निकल गई। पुलिस इस हत्याकांड की जांच में जुटी है।

परिजनों का कहना है कि जिस समय यह वारदात हुई उस समय 42 साल के कैलाश चंद्र सो रहे थे। कैलाश चंद्र समाजवादी पार्टी से पंचायत चुनाव भी लड़ चुके थे। मकान की दूसरी मंजिल पर कैलाश चंद्र की लाश पड़ी थी। गोली सिर में लगी थी और मौके पर चारों तरफ खून फैला था। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और उसने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
भाई अमर सिंह ने मृतक कैलाश चंद्र की दूसरी पत्नी और प्रेमिका के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक अभी घटना की छानबीन चल रही है और हत्या के मकसद का पता नहीं चला है। कैलाश चंद्र पहले सपा में थे, बाद में उन्होंने बसपा ज्वाइन की थी।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications