ट्विटर, फेसबुक पर नहीं है बसपा का कोई एकाउंट, जो हैं वो पूरी तरह फर्जी: मायावती

लखनऊ। सोशल मीडिया में बसपा से जुडे पेजों को लेकर मायावती ने साफ कर दिया है कि बसपा का सोशल मीडिया पर किसी तरह का कोई फेसबुक पेज, ट्विटर अकाउंट, वगैरह नहीं है। बसपा सुप्रीमों ने कहा कि पार्टी के नाम से चलने वाले सभी पेज और ट्विटर अकाउंट फेक हैं। इतना ही नहीं मायावती ने बताया कि पार्टी की अलग से कोई यूथ विंग नहीं है क्योंकि बसपा अपनी हर कमेटी में 50 फीसदी युवाओं को रखती है। पार्टी प्रवक्ता को लेकर उन्होंने कहा कि बसपा का सिर्फ एक ही प्रवक्ता है और वो हैं सुधीन्द्र भदौरिया इसके अलावा कोई प्रवक्ता नहीं है। अगर उनके अलावा कोई भी मीडिया में बसपा का पक्ष रखता है तो उसका बसपा से कोई लेना देना नहीं माना जाएगा।

BSP has no official Facebook or Twitter accounts: Mayawati

देवाशीष जरारिया नाम का युवक कर रहा फर्जीवाड़ा
पार्टी के वरिष्ठ लोगों की तरफ से बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर देवाशीष जरारिया नाम का युवक एक वेबसाइट के जरिए युवाओं को देशभर से जोड़ने की मुहिम चला रहा है और खुद को बसपा का सदस्य बता रहा है। यूथ विंग से जुड़ने के लिए वो कुछ शुल्क भी ले रहा है। इसी बात का संज्ञान में लेते हुए बसपा सुप्रीमो ने ये बयान जारी किया है। मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी हर स्तर की कमेटी में 50 फीसदी युवाओं को रखती है। ऐसे में किसी यूथ विंग की जरुरत नहीं है और न ही कोई अलग से विंग है।

देवाशीष का पार्टी से कोई लेनादेना नहीं
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी की बातों को रखने और कोई भी बयान जारी करने के लिए किसी ऐसे व्यक्ति को अधिकृत किया गया है। जो पार्टी का पक्ष रखे। पार्टी का सिर्फ एक ही प्रवक्ता है। उन्होंने कहा कि जो अमुक व्यक्ति सोशल मीडिया पर ऐसी मुहिम चला रहा है उसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। न ही उसे पार्टी ने अधिकृत किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+