बसपा के पूर्व एमएलसी ब्लैक मनी को कर रहे थे व्हाइट, मुकदमा दर्ज
सहारनपुर। बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। सहारनपुर पुलिस ने पूर्व एमएलसी और उसके चार साथियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। नोटबंदी में फर्जी संस्था के सहारे बैंक खाते खुलवाकर ब्लैक मनी को व्हाइट करने का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सहारनपुर के बेहट तहसील के गांव मीरपुर गंदेवड निवासी विश्वास कुमार ने थाना जनकपुरी में तहरीर देकर बताया कि वैभव मुकुंद के साथ पार्टन शीप में यमुना एग्रो सोल्यूशन और यमुना एग्रो टेक फाई साउथ सिटी दिल्ली के नाम से संस्था बनाई थी। संस्था ने 2013 में 5.3 हेक्टेयर कृषि जमीन खरीदी थी जो आज भी फर्म के ही नाम पर है। विश्वास का कहना है कि अपंजीकृत यमुना एग्रो सॉल्युशन में मुझे पार्टनर बनाकर वैभव मुकुंद के स्थान पर सौरभ मुकुंद और विनोद कुमार पार्टनर दिखाकर पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच में 13 मई 2015 को खाता संख्या 3885002100008724 खुलवाया लिया गया। इस पर मेरे हस्ताक्षर भी फर्जी कर दिए गए।
विश्वास ने बताया कि इस खाते से पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल की कंपनियों और फर्मो के साथ लेने देन किया गया। नोटबंदी के समय भी लाखों का लेनदेन किया गया। इंस्पेक्टर जनकपुरी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि विश्वास कुमार के नार पर हुए इस फर्जीवाडे में पूर्व एमएलसी इकबाल, रविंद्र कुमार, विनोद कुमार, सौरभ मुकुंद और बैंक कर्मियों की मिलीभगत रही है। इन सभी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications