लोकसभा चुनाव में गठबंधन पर फैसले के बीच मायावती ने क्यों किया भतीजे आकाश आनंद का जिक्र? जानिए
BSP Chief Mayawati Birthday: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती एक दिन पहले यानी 15 जनवरी को अपना 68वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने कई ऐसे कयासों को पूरी तरह से नकार दिया, जिसमें उनके रिटायरमेंट की बात कही जा रही थी।
बसपा प्रमुख मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक्स (ट्विटर) पर अपने संबोधन का नोट जारी करते हुए साफ कर दिया कि वो अभी लंबी राजनीतिक पारी खेलने के मूड में हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद का भी जिक्र किया है, जिनको बीते साल दिसंबर में अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था।

भतीजे आकार आनंद को लेकर कही ये बात
सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए मायावती ने राजनीतिक रिटायरमेंट की खबरों से इनकार कर दिया है। अपने बयान में मायावती ने कहा कि पिछले महीने पार्टी की ऑल इंडिया बैठक में आम सहमति से आकाश आनंद को मैंने अपना एकमात्र उत्तराधिकारी घोषित किया था तो उसके बाद से बीच-बीच में अब मीडिया में यह भी फर्जी व गलत खबर प्रचारित की जा रीह है कि ऐसा लगता है कि अब बीएसपी प्रमुख जल्द ही राजनीति से संन्यास लेने वाली है, जिसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है।
आखिरी सांस भी पार्टी को मजबूत करेगी-मायावती
मायावती ने साफ किया कि मेरी जिंदगी की आखिरी सांस भी पार्टी को मजबूत बनाने में ही लगा रहा है। इसी के साथ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि इस किस्म की फर्जी व गलत खबरों से गुमराह नहीं होना है।
अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान
मायावती ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने इंडिया गठबंधन के बीच कहा कि बीएसपी देश में जल्द ही घोषित होने वाले आम चुनावों में पूरे दमखम के साथ अकेले ही लड़ेगी। क्योंकि गठबंधन करके चुनाव लड़ने में हमारी पार्टी को फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है।












Click it and Unblock the Notifications