मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर मायावती ने कांग्रेस पर कसा तंज,कहा-'बुरे दिनों में दलितों को बनाते हैं बलि का बकरा'
मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर मायावती ने कांग्रेस पर कसा तंज,कहा-'बुरे दिनों में दलितों को बनाते हैं बलि का बकरा'
मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) बुधवार 19 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष बने हैं। खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बीएसपी अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा तंज कसा है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार 20 अक्टूबर को कहा, 'कांग्रेस ने हमेश बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया। अच्छे दिनों में दलितों की याद नहीं आती, बल्कि बुरे दिनों में इनको बलि का बकरा बनाते हैं।'

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बीएसपी अध्यक्ष मायावती गुरुवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा,
कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि इन्होंने दलितों व उपेक्षितों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर व इनके समाज की हमेशा उपेक्षा/तिरस्कार किया। इस पार्टी को अपने अच्छे दिनों में दलितों की सुरक्षा व सम्मान की याद नहीं आती बल्कि बुरे दिनों में इनको बलि का बकरा बनाते हैं।
इतना ही नहीं, मायावती ने आगे लिखा, 'कांग्रेस पार्टी को अपने अच्छे दिनों के लम्बे समय में अधिकांशतः गैर-दलितों को एवं वर्तमान की तरह सत्ता से बाहर बुरे दिनों में दलितों को आगे रखने की याद आती है। क्या यह छलावा व छद्म राजनीति नहीं? लोग पूछते हैं कि क्या यही है कांग्रेस का दलितों के प्रति वास्तविक प्रेम?'
कांग्रेस पार्टी को मिला नया अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों के साथ जीत हासिल की। वहीं, शशि थरूर को 1,072 वोट मिले थे। इसी के साथ कांग्रेस को 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला गया। खबर के मुताबिक, इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे। कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए 6वीं बार चुनाव हुए।












Click it and Unblock the Notifications