हरदोई : बसपा प्रत्याशी छोटे भइया ने दाखिल किया शपथ पत्र, हत्या-लूट समेत मारपीट के 7 मुकदमे दर्ज

मंगलवार को बसपा उम्मीदवार छोटे भइया ने अपना हलफनामा आरओ के सामने प्रस्तुत किया। जिसमें उन पर 3 अलग अदालतों और एसीजेएम में कई मामले विचाराधीन हैं। इसके अलावा उन पर 7 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

हरदोई। विधानसभा क्षेत्र मल्लावा बिलग्राम में नामांकन पत्र दाखिल कर चुके बसपा प्रत्याशी अनुराग मिश्रा ने मंगलवार को अपना शपथ पत्र दाखिल किया है। जिसमें उन पर बलवा हत्या के साथ मारपीट लूट के मुकदमे विचाराधीन हैं। मल्लावा बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र से माधोगंज चेयरमैन और बसपा प्रत्याशी अनुराग मिश्रा ने 2 दिन पहले नामांकन कराया था।

हरदोई : बसपा प्रत्याशी छोटे भइया ने दाखिल किया शपथ पत्र, हत्या-लूट समेत मारपीट के 7 मुकदमें दर्ज

इससे पहले उन्होंने हलफनामा आरओ के सामने प्रस्तुत नहीं किया था। लेकिन मंगलवार को उन्होंने हलफनामा आरओ के सामने प्रस्तुत किया। जिसमें उन पर तीन अलग-अलग अदालतों और एसीजेएम में भी मामले विचाराधीन हैं। इसके अलावा इन पर सात मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज दर्शाए गए हैं। उन पर एक मुकदमा मारपीट और गाली गलौज का है। दूसरा मुकदमा लूट का है और तीसरा मुकदमा सरकारी कामों में बाधा पहुंचाना और सरकारी कर्मचारी से हाथापाई का है। चौथा मुकदमा हत्या का प्रयास सहित कई मामले दर्शाए गए हैं।

हरदोई : बसपा प्रत्याशी अनुराग मिश्रा ने दाखिल किया अपना शपथ पत्र, हत्या-लूट समेत मारपीट के चार मुकदमे दर्ज

शपथ पत्र में उन्होंने बताया है कि उनके पास कुल चल-अचल संपत्ति में 1 लाख रुपए नगद और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी है। जिसकी कीमत 9 लाख है। वहीं उनके पत्नी के पास 90 हजार के जेवर हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी की कुल चल-अचल संपत्ति 30 लाख है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+