BSP Cadre Mayawati के भतीजे आकाश के साथ डॉ प्रज्ञा की शादी को Grand Wedding बनाने की तैयारियों में जुटा

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी शादी की तैयारी में हैं। बहुजन समाज पार्टी कैडर (BSP Cadre) पार्टी सुप्रीमो मायावती के लंदन में पढ़े भतीजे आकाश आनंद की शादी धूमधाम से कराना चाहते हैं। जानिए खास बातें

BSP Cadre Mayawati

BSP Cadre Mayawati के भतीजे आकाश के साथ डॉ प्रज्ञा की शादी को Grand Wedding बनाने की तैयारियों में जुटा है। कहने में कोई गुरेज नहीं कि उत्तर प्रदेश की सियासत में कभी पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की तूती बोलती थी। एक दशक से अधिक समय तक सत्ता से बाहर रहने के बावजूद आज भी बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता पार्टी सुप्रीमो मायावती के और पार्टी के प्रति समर्पित हैं। इसी का नतीजा है कि बीएसपी कैडर मायावती के भतीजे की शादी को यादगार बनाने में कोई कसर बाकी रखना नहीं चाहते।

BSP का परिवार, शादी का बंधन

BSP का परिवार, शादी का बंधन

मायावती के भतीजे आकाश आनंद और डॉ. प्रज्ञा सिद्धार्थ की शादी इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों पक्ष बसपा से ही हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पदाधिकारी जिस शादी को यादगार बनाने की कवायद में जुटे हैं, इसमें कन्या पक्ष का परिवार पूर्व सांसद की फैमिली है, जबकि वर पक्ष पूर्व सीएम मायावती की फैमिली। डॉ प्रज्ञा बसपा के पूर्व सांसद और मायावती के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक डॉ. अशोक सिद्धार्थ की बेटी हैं।

मायावती के भरोसेमंद रहे हैं पूर्व BSP सांसद

मायावती के भरोसेमंद रहे हैं पूर्व BSP सांसद

यूपी की इस हाईप्रोफाइल शादी के बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया (टीओआई) की रिपोर्ट के अनुसार यूपी के हर जिले से 20 से 25 पार्टी पदाधिकारियों की सूची मांगी गई है, जिन्हें शादी का निमंत्रण भेजा जाएगा। इसमें भी 'प्रासंगिक' नामों को छांटा जाना है। शादी 26 मार्च को नोएडा में होने की संभावना है। पार्टी के सूत्रों ने कहा कि जैसा कि पार्टी की संस्कृति रही है, शादी एक बंद कमरे में होगी। मायावती आमंत्रितों की सूची की निगरानी करेंगी और मेहमानों को व्यक्तिगत निमंत्रण भेजेंगी। होली के बाद मेहमानों की लिस्ट फाइनल हो सकती है।

गैर-राजनीतिक कार्यक्रम में नेताओं का जमघट!

गैर-राजनीतिक कार्यक्रम में नेताओं का जमघट!

चुनावी सीजन में हो रही शादी के साथ-साथ बसपा नेता-कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव और यूपी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों में भी जुटे हैं। शादी में देश भर के पार्टी सांसदों, विधायकों, वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किए जाने की उम्मीदें हैं। अन्य राजनीतिक दलों के प्रमुख नाम भी मेहमानों की सूची में शामिल होंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, "यह एक गैर-राजनीतिक कार्यक्रम है, लेकिन मायावती उर्फ बहनजी इतने लंबे समय से राजनीति में हैं, इसलिए वह अधिकांश नेताओं को जानती हैं। ऐसे में मेहमानों के बीच दूसरों के लिए कोई जगह नहीं है।

पिता नौकरशाह भी रहे, दुल्हन बनने वाली बेटी डॉक्टर है

पिता नौकरशाह भी रहे, दुल्हन बनने वाली बेटी डॉक्टर है

रिपोर्ट के अनुसार दुल्हन, प्रज्ञा पेशे से एक डॉक्टर हैं। अपने पिता डॉ अशोक सिद्धार्थ की तरह एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद फिलहाल प्रज्ञा मरीजों का ट्रीटमेंट करती हैं। राज्यसभा वेबसाइट के अनुसार पिता भी आंखों के डॉक्टर (Optometry) हैं, लेकिन सियासी पारी के लिए बीएसपी में शामिल होने से पहले एक नौकरशाह रहे डॉ अशोक 2016 से 2022 तक बसपा के राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। 2009 में उन्हें पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद् का सदस्य (एमएलसी) बनाया था। हाल ही में, उन्हें गुजरात चुनाव के लिए पार्टी का प्रभारी भी बनाया गया था।

दूल्हे की फोटो नीचे देखिए-- (विवाह की तस्वीर सांकेतिक)

लंदन से लौटे भतीजे सियासत में कूदे!

लंदन से लौटे भतीजे सियासत में कूदे!

दूसरी तरफ मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे आकाश का शैक्षणिक बैकग्राउंड अर्थशास्त्र का है। उन्होंने लंदन से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री ली है। बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश सक्रिय रूप से राजस्थान, मध्य प्रदेश और यूपी के बाहर अन्य राज्यों में पार्टी को मजबूत बनाने की कोशिशों में जुटे हैं। आकाश बसपा की सोशल मीडिया भी संभालते हैं। 2017 में लंदन से लौटने के बाद उन्हें सार्वजनिक मंचों पर कई मौकों पर मायावती के साथ देखा गया।

सामान्य परिवारों की तरह BSP नेताओं ने 'अरेंज' की मैरेज

सामान्य परिवारों की तरह BSP नेताओं ने 'अरेंज' की मैरेज

मई 2017 में सहारनपुर में ठाकुर-दलित संघर्ष के बाद आकाश को मायावती के साथ जिले का दौरा करते देखा गया था। 2019 में मायावती ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने मायावती की अनुपस्थिति में उन्होंने आगरा में महागठबंधन की रैली को भी संबोधित किया था। हाईप्रोफाइल शादी के बारे में टीओआई ने पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र के हवाले से कहा शादी "अरेंज" है। ठीक वैसे ही जैसा किसी अन्य गैर-राजनीतिक परिवारों में होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+