UP News: ग़ैर क़ानूनी मदरसों को लेकर आई ये बड़ी खबर, योगी सरकार के फ़ैसले पर लगी मुहर

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गैर कानूनी मदरसों को लेकर दाखिल की गई एक याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि उनके खिलाफ कार्रवाई करने से पहले मौका नहीं दिया गया।

UP Government: उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी में कुछ महीने पहले गैरकानूनी तरीके से चल रहे मदरसों को लेकर एक एसआईटी गठित की थी। एसआईटी की टीम ने यूपी सरकार को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा था कि उसकी जांच में आजमगढ़ जिले के 313 मदरसों में से 219 फर्जी पाए गए हैं। इलाहाबाद HC ने आज़मगढ़ के दो मदरसों की ओर से दायर याचिका खारिज कर दी।

योगी आदित्यनाथ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पिछले साल नवंबर में राज्य सरकार को सौंपी गई विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट को रद्द करने से इनकार कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि एसआईटी जांच के दौरान आजमगढ़ जिले के 313 मदरसों में से 219 फर्जी पाए गए थे।

एसआईटी की रिपोर्ट के अनुसार, ये फर्जी मदरसे केवल कथित तौर पर सरकारी सहायता का गबन करने के लिए कागजों पर अस्तित्व में थे। राज्य अधिकारियों की ओर से प्रस्ताव दिया गया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए. न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेन्द्र ने 6 सितंबर, 2023 को दिए अपने फैसले में आज़मगढ़ के दो मदरसों द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया।

इन फर्जी मदरसों को कथित तौर पर आधुनिकीकरण योजना के तहत राज्य अनुदान प्राप्त हुआ था, जिसका उद्देश्य इन मदरसों को विभिन्न विषयों को पढ़ाने के लिए शिक्षक और वित्तीय सहायता प्रदान करना था।

राज्य सरकार के वकील ने तर्क दिया कि, मदरसों के खिलाफ विभिन्न शिकायतों की जांच के लिए राज्य में एसआईटी का गठन किया गया था। इसने 30.11.2022 को एक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसे दिनांक 19.12.2022 की बैठक में राज्य सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एक समिति के समक्ष रखा गया है।

अधिवक्ता के मुताबिक, याचिकाकर्ता मदरसा सहित विभिन्न मदरसों के खिलाफ विभिन्न कार्रवाई प्रस्तावित की गई, जिसमें एफआईआर दर्ज करना भी शामिल है। मदरसे के पदाधिकारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 409, 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

याचिकाकर्ताओं की दलील थी कि मदरसा अधिकारियों को कभी भी एसआईटी द्वारा की गई जांच को स्वीकार करने से पहले कोई अवसर प्रदान नहीं किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+