सुबह 3 बजे कमरे में नहीं थी बहन तो भाई ने मार दी गोली

थाने में पूछताछ में आरोपी भाई ने बताया कि सुबह 3 बजे के करीब उसने देखा कि उसकी बहन किसी लड़के के साथ है जिसके बाद वो गुस्से से आग बबूला हो गया और उसने गोला मार अपनी बहन की हत्या कर दी।

मैनपुरी। कहते हे भाई, बहन का गुमान होता है। बहन अपने आपको सबसे अधिक सुरक्षित उस वक्त महसूस करती है जब वो भाई की सुरक्षा में हो, परंतु ठीक इसके विपरीत मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम नगला राठोंगार में एक नाबालिग भाई द्वारा अपनी बहन की गोली मारकर हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। घटना के समय परिजन घरपर नहीं थे। बहन की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरी तरफ आरोपी नाबालिग भाई नितिन को हिरासत में लेकर जाँच शुरू कर दी है।

देखें वीडियो...

ऑनर किलिंग का मामला, भाई का फूटा बहन पर गुस्सा

ऑनर किलिंग का मामला, भाई का फूटा बहन पर गुस्सा

मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम नगला राठोंगार निवासी हुकुम सिंह अपनी पत्नी शीला देवी के साथ रहते है। हुकुम सिंह को 6 बेटियां और दो बेटे हैं। इनमें से 3 बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना के एक दिन पहले शीला देवी अपने मायके में भतीजे की शादी में अपने बड़े बेटे और एक बेटी को साथ लेकर गईं थी जबकि दो बेटियां और एक बेटा नितिन को वो घर पर ही छोड़ कर गईं थी।

जिसे करनी थी बहन की रक्षा, उसी ने कर दी हत्या

जिसे करनी थी बहन की रक्षा, उसी ने कर दी हत्या

शीला देवी को मंगलवार तड़ते सुबह पता चला कि उसकी बेटी अनुपमा को उसके ही बेटे नितिन ने गोली मार दी है। शीला देवी को यकीन नहीं आ रहा था कि वह जिस भाई को बहन की सुरक्षा के लिए छोड़ कर आई थी उसी ने उसकी हत्या कर दी।

भाई के निशाने पे था लड़का, गोली लग गई बहन को

भाई के निशाने पे था लड़का, गोली लग गई बहन को

इस मामले में पुलिस ने जब भाई से थाने में पूछताछ की तो उसने बताया कि सुबह 3 बजे के आस पास उसने देखा कि उसकी बहन कमरे में नहीं थी, बाहर निकल उसने देखा कि वो किसी लड़के के साथ है और बातें कर रही है जिसके बाद वो गुस्से से आग बबूला हो गया। उसके बाद उसने घर में रखी बंदूक निकाली और बहन के प्रेमी पर फायर कर दिय। भाई के निशाने पे तो था लड़का लेकिन गोली लग गई बहन को। इसके बाद पुलिस आरोपी भाई को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+