हरदोई में प्रधान के देवर की रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जनपद के लोनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस समय सनसनी फैल गयी जब ग्रामीणों को सूचना मिली कि वर्तमान प्रधान का देवर गोली लगने से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी है।

Brother in law of Pradhan killed in mysterious circumstances in Hardoi, Uttar Pradesh

सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गयी थी। वहां पर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मगर घटना की वजह पूछे जाने पर सभी परिजन चुप्पी साधे रहे।

मामला लोनार थाना क्षेत्र के गांव मोजाहिदपुर का है जहां रहने वाले पूर्व प्रधान जगरूप के 19 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में बंदूक की गोली लगने से बुरी तरह से घायल हो गया था जिसको उसके परिजनों ने आनन-फानन उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी।

Brother in law of Pradhan killed in mysterious circumstances in Hardoi, Uttar Pradesh

मृतक के बड़े भाई अनुज सिंह की पत्नी गुंजन सिंह इस समय गांव की मौजूदा प्रधान है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोनार क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+