दिल में पली 'भाभी का प्यार' पाने की ख्वाहिश, कर दी भाई की हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक अवैध संबंधों का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने अपने भाई की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह अपने भाभी से एक तरफा प्यार करता था। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।

Brother killed his his real brother for his love in Shahjahanpur

एसपी एस.चिनप्पा ने बताया कि दो दिन पहले 32 वर्षीय पियूष सक्सेना नाम के युवक की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में तहरीर मृतक के दोस्तों के खिलाफ दी गई थी। लेकिन जांच मे पुलिस को पता चला कि मृतक का चचेरा भाई अर्पित मृतक की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था। एसपी के मुताबिक मृतक अपनी पत्नी रश्मि और बच्चे को पीटता था। ये देखकर उसका चचेरा भाई बर्दाश्त नहीं कर पाता था। क्योंकि अर्पित भाई की पत्नी को एक तरफा प्यार करता था। लेकिन भाई के जिंदा रहता वह उसे पा नहीं सकता था।

Brother killed his his real brother for his love in Shahjahanpur

तीन दिन पहले मृतक अपनी पत्नी को उसके मायके बरेली छोड़कर घर वापस आ गया था। बता दें कि पीयूष घर में अकेला था, इस बात का फायद उठाकर उसके चचेरे भाई अर्पित ने घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी और मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। गोली लगने से पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी अर्पित ने बताया कि वह अपने भाई की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था। उसने सोचा की भाई को रास्ते से हटाकर भाई की पत्नी को वह हासिल कर लेगा और उसकी प्रापर्टी भी मिल जाएगी।

एसपी का कहना है कि आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही आला-ए-कत्ल भी बरामद कर लिया है। जिन दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी वह जांच में दोषी नहीं पाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+