ढोल नगाड़े बजाते हुए पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक को घोषित किया भगोड़ा
यूपी पुलिस ने आज मोहल्ले, चौराहे समेत शहर में घूम घूम कर ढिंढोरा पिटवाते हुए पूर्व सपा विधायक अशरफ कानूनन भगोड़ा घोषित किया।
इलाहाबाद। यूपी पुलिस ने आज मोहल्ले, चौराहे समेत शहर में घूम घूम कर ढिंढोरा पिटवाते हुए पूर्व सपा विधायक अशरफ को कानूनन भगोड़ा घोषित किया। पुलिस इसके लिये कई महीनों से न्यायालय से अनुमति का इंतजार कर रही रहा थी। कोर्ट से मंजूरी मिलते ही पुलिस टीम आज अपराह्न तीन बजे अशरफ के घर पहुंची और मुनादी की प्रक्रिया पूरी कराई। दरअसल, ढोल नगाड़े बजाना भगोड़ा घोषित करने की कानूनी प्रकिया का हिस्सा है। पुलिस की यह कार्रवाई लोगों में कौतूहल का विषय बनी रही।

बता दें कि अशरफ पर बसपा विधायक राजू पाल की हत्या का आरोप तो है ही साथ ही अशरफ पर गवाहों को धमकाने का मामला व जमीन कब्जे के मामले में झलुवा की राजकली पर जानलेवा हमला करने पर कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी है। लेकिन महीनों से अशरफ फरार हैं। अशरफ पर पुलिस रिकार्ड में ढेरों मुकदमे दर्ज हैं।

बाहुबली अतीक अहमद के भाई हैं अशरफ
बता दें कि अशरफ बाहुबली नेता अतीक अहमद के छोटे भाई हैं। योगी सरकार के सूबे में सत्तारूढ होने के बाद से ही अतीक की मुश्किल बढ गई है। वह नैनी जेल से इस समय देवरिया जेल में शिफ्ट हैं। इस कार्रवाई को भी बाहुबलियों पर नकेल कसने की कड़ी ही कहा जा रहा है। फिलहाल पुलिस अब आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनायेगी और कुर्की जैसी कार्रवाई की ओर भी बढेगी। फिलहाल सियासी गलियारे में तूफान मचा हुआ है। तूफान आना लाजिमी भीहै। क्योकि अतीक कुनबे की राजनैतिक पकड़ लगातार ढीली होती जा रही है। इस बार विधान सभा चुनाव में अखिलेश यादव ने अतीक का टिकट भी काट दिया था और अब अतीक के जेल में होने के बाद अशरफ का भी भगोड़ा घोषित होना बड़ा झटका माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications