पूर्व सांसद Brij Bhushan Singh को कोर्ट से राहत, नाबालिग पहलवान द्वारा दर्ज POCSO केस हुआ खारिज

Brij Bhushan Singh: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उस वक्त बड़ी राहत मिली, जब अदालत ने उनके खिलाफ नाबालिग पहलवान द्वारा लगाए गए यौन शोषण के मामले को पूरी तरह खारिज कर दिया।

कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामला समाप्त कर दिया है। इस फैसले के साथ ही बृजभूषण के सिर से एक बड़ा कानूनी बोझ हट गया है, जो लंबे वक्त से उन पर मंडरा रहा था।

brij bhushan singh pocso

इस फैसले के तुरंत बाद उनके बेटे और भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए इसे "सत्य की जीत" बताया। उन्होंने लिखा कि यह एक झूठे और आधारहीन मामले में न्याय की जीत है।

बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। इनमें से एक शिकायतकर्ता नाबालिग थी, जिसकी शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। अब उसी केस को कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया है।

पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट पर कोर्ट की मुहर

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की थीं। जिसमें एक भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत और दूसरी पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया था। बाद में नाबालिग शिकायतकर्ता ने अपने आरोप वापस ले लिए, जिसके बाद पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी।

अदालत ने रिपोर्ट पर विचार करते हुए 17 मई को नाबालिग को समन जारी किया था और 26 मई को पेश होने का आदेश दिया था। तय तारीख पर पीड़िता की मौजूदगी और पुलिस की दलीलों के आधार पर कोर्ट ने रिपोर्ट स्वीकार कर ली और मामला खत्म कर दिया गया।

बाकी केस अभी भी जारी, राहत अधूरी

हालांकि पॉक्सो वाला मामला तो खत्म हो गया, लेकिन बृजभूषण की परेशानियां पूरी तरह टली नहीं हैं। पांच महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के दूसरे मामले में उनके खिलाफ चार्ज तय किए जा चुके हैं।

इस केस में बृजभूषण ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें एफआईआर, चार्जशीट और ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही को चुनौती दी गई है। कोर्ट में यह मामला अभी लंबित है और अगली सुनवाई की तारीख पर सभी की नजरें टिकी होंगी।

यह भी बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह एक बड़ा चेहरा रहे हैं। पार्टी में उनका असर खासकर पूर्वांचल इलाके में देखा जाता है। कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब उनके दोबारा भाजपा की सक्रिय राजनीति में लौटने की अटकलें तेज हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+