कन्नौज में हेलीकॉप्टर से हुई गरीब दुल्हन की विदाई, देखते रह गए लोग
कन्नौज। उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के एक छोटा सा कस्बा सौरिख के ग्राम नगला विशुना डडौना में दूल्हा हेलीकॉप्टर बारात लेकर दुल्हन को लेने आया। नगला विशुना डडौना निवासी गरीब किसान शिशुपाल सिंह यादव ने अपनी एकलौती पुत्री नीलम की शादी मैनपुरी जिले के ग्राम बोझा आल्हा निवासी पीडब्लूडी के इंजीनियर दीपेश कुमार यादव के साथ तय की थी। दीपेश और नीलम शादी तय होने से पहले से एक-दूसरे को जानते थे।
9 मार्च 2018 को शादी की रस्म अदा होने के बाद दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से होता देख गांव वाले काफी खुश हुए। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने बताया कि वर-वधू की इच्छा को लेकर एक लाख 80 हजार रुपये खर्च कर हेलीकॉप्टर मंगाया।
इस विवाह के बाद दुल्हन की विदाई को यादगार बनाने की कोशिश के चलते व्यापक इंतजाम किया गया। अपनी शादी में दूल्हा हेलीकॉप्टर से विदाई करके दुल्हन को ले गया जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी।
Read Also: मथुरा में बच्चा चोरों का आंतक, चोरी करते वीडियो में हुए कैद, देखिए