शराब पीकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, मंडप में गिरा तो लौटना पड़ा खाली हाथ
शादी की खुशी में दूल्हे ने इतनी शराब पी ली थी कि उसे खुद का होश नहीं था। जब दुल्हन तक खबर पहुंची कि दूल्हा शराब के नशे में टल्ली है और कई बार बारात में गिरते-गिरते बचा है तो उसने शादी से इनकार कर दिया।
शाहजहांपुर। शादी में शराबी दूल्हे के पैर लड़खड़ाए तो दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद शादी में हड़कंप मच गया। उसके बाद जब दूल्हे पक्ष के लोगों ने शादी करने का दबाव बनाया तो दुल्हन पक्ष ने पुलिस को फोन कर दिया, जिसके बाद दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष में समझौते की कोशिश की गई लेकिन दूल्हे को बगैर दुल्हन के ही वापस घर लौटना पड़ा। दरअसल मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले का है, यहां पर बीती रात बड़ी धूम-धाम से दूल्हा घोड़ी पर बैठकर एक मैरिज हॉल जा रहा था। मैरिज हॉल पहुंचने पर जब दूल्हा घोड़ी से उतरा तो वो गिरते-गिरते बचा। दूल्हे के दोस्त अगर दूल्हे को पकड़ते नहीं तो दूल्हा गेट पर ही गिर जाता। दरअसल शादी की खुशी में दूल्हे ने इतनी शराब पी ली थी कि उसे खुद का होश नहीं था। जब दुल्हन तक खबर पहुंची कि दूल्हा शराब के नशे में टल्ली है और कई बार बारात में गिरते-गिरते बचा है तो उसने शादी से इनकार कर दिया।

लड़खड़ाया दूल्हा, शादी से दुल्हन का इनकार
उसके बाद लोगों ने उसे काफी समझाया जिसके बाद दुल्हन मान गई। द्वारचार के लिए दूल्हे को लाया गया तभी दूल्हा सबके सामने ही जमीन पर गिर गया। इसके बाद तो शादी में आए सभी मेहमानों तक खबर पहुंच गई कि दूल्हा शराबी है। जमीन पर गिरने की खबर जब फिर से दुल्हन तक पहुंची तो दुल्हन ने ठान लिया कि अब उसे शादी नहीं करनी है। उसके बाद भी दुल्हन के माता-पिता बेटी को समझाते रहे कि बारात आ चुकी है, सभी मेहमान शादी में मौजूद हैं अगर शादी नहीं करोगी तो काफी बदनामी होगी। लेकिन दुल्हन ने शराबी दूल्हे को सबक सिखाने की ठान ली थी। इसलिए दुल्हन ने फिर से शादी से इनकार कर दिया।

खुशी में शराब पीकर हो गया टल्ली
फिर क्या था जब दुल्हन की शादी से इनकार वाली खबर दूल्हे पक्ष को लगी तो दूल्हे पक्ष में हड़कंप मच गया। उसके बाद दूल्हे पक्ष ने कई तरह से दुल्हन पक्ष पर समझौते का दबाव बनाया गया। पहले तो दूल्हे पक्ष ने रिश्तेदारों से दुल्हन पक्ष पर दबाव बनाया लेकिन दूल्हे की नहीं चली उसके बाद दूल्हा पक्ष दबंगई पर उतर आया और जबरन शादी करने की धमकी देने लगा। फिर क्या था दुल्हन पक्ष ने पुलिस को फोन लगा दिया।

खाली हाथ लौटा दूल्हा
पुलिस के पहुंचते ही दूल्हा पक्ष सहम गया और दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। उसके बाद दूल्हे को बगैर दुल्हन के ही घर जाना पड़ा। बगैर दुल्हन के लौटा दूल्हा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications