शादी की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन ने किया जाने से इंकार, बारात को बनाया बंधक

मैनपुरी। शादी की रस्मे पूरी होने के बाद दुल्हन को दूल्हे पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी हुई तो दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। फिर क्या था दुल्हन के साथ जाने से इंकार करने पर दुल्हन के परिजनों ने बारातियों को बंधक बना लिया। दुल्हन के परिजनो ने बारातियो को तीन दिन तक गांव में बंधक बनाकर रखा। इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने दोनो पक्षो का समझौता करा दिया। वहीं, पुलिस मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बच रही है।

Bride refused to go with groom in mainpuri

मामला मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के ग्राम बुर्रा चक सहारा का है। 12 फरवरी को सोवरन सिंह राजपूत की बेटी की बारात एटा के भदोह गांव से आई थी। शादी की सारी रस्म अदा होने के बाद अंतिम बेले की रस्म के समय दुल्हन पक्ष को दूल्हे पर बलात्कार का मामला दर्ज होने की जानकारी हो गई। धीरे-धीरे ये खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। इस खबर को सुनकर लड़की पक्ष आगबबूला हो गया। फिर क्या था दुल्हन ने भी दूल्हे के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार करने के बाद बाराती और दूल्हे समेत लगभग 10 लोगो को ग्रामवसियों ने बंधक बना लिया।

दुल्हन के पिता ने विवाह में हुए खर्चे को वापस करने के बाद ही दूल्हे और बारातियो को वहां से जाने देने की बात कहीं। बता दें कि दुल्हन पक्ष के लोगो ने 3 दिनों तक बारात को बंधक बनाये रखा। वहीं, इस मामले की पुलिस तक को नही हुई। मीडिया के माध्यम से पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो आनन फानन में पुलिस ने मौके पर पहुँच कर दोनों पक्षो का सुलहनामा कराने में जुट गई। फिलहाल पुलिस मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बच रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+