जयमाल से पहले सहेली ने खोला ऐसा राज, दूल्हन ने दूल्हे को स्टेज पर चप्पलों से पीटा
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जयमाला से पहले एक दुल्हन ने दूल्हे की चप्पलों से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने दूल्हे समेत पूरी बारात को बंधक बना लिया। बारात को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे व उसके पिता को हिरासत में ले लिया। दुल्हन ने पुलिस को बताया कि चढ़त के बाद जयमाला से थोड़ी देर पहले दूल्हे के मोबाइल पर आए वाट्सऐप मैसेज से पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है।

सहेली ने खोला था राज
बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता खुर्जा जंक्शन चौकी के गांव गोठनी में तय किया था। शनिवार को दूल्हा बारात लेकर पहुंचा। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दोनों ही पक्ष के लोग डांस कर रहे थे। जब दूल्हा जयमाला के लिए दरवाजे पर पहुंचा तो दुल्हन की एक सहेली ने उसका मोबाइल देख लिया। मोबाइल पर आए एक मैसेज से पता चला कि दूल्हा नोएडा के एक मॉल में काम करता है। उसने तीन महिने पहले अपने साथ काम करने वाली एक युवती से कोर्ट मैरिज कर ली थी।

मैसेज पढ़ने के बाद दुल्हन कर दी दूल्हे की पिटाई
इसके बाद सहेली ने पूरा मैसेज दुल्हन को पढ़ाया। मैसेज पढ़ने के बाद दुल्हन ने आव देखा न ताव और दूल्हे के सामने पहुंचकर उसकी चप्पल से धुनाई शुरू कर दी। पहले तो परिजनों को यह मामला समझ नहीं आया, लेकिन बाद में जब उन्हें पता चला तो मामला बढ़ गया। इसके बाद तो खाना खा रहे बारातियों के हाथ से प्लेट भी छीन ली गई और उन्हें पंडाल में ही बंधक बना लिया गया। इस दौरान दुल्हन ने भी अपना श्रंगार हटा दिया और दीवार में हाथ मारकर चूड़ियां तोड़ दीं।












Click it and Unblock the Notifications