सुल्तानपुर: खेत की पैमाइश के नाम पर लेखपाल ने ली रिश्वत, वीडियो वायरल

सुल्तानपुर। ज़िले के राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार ने कुछ इस तरह पैर पसार रखे हैं कि सरकार की सख्ती का भी यहां असर नहीं है। अब यहां बल्दीराय तहसील के लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा कि जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल ने ये रकम हाथों में पकड़ी है।

bribery video viral of lekhpal in sultanpur

बल्दीराय तहसील का मामला
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो का ये मामला बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पीरो सरैया गांव से जुड़ा है। यहां के निवासी मोहम्मद जिबराइल ने अपने गाटे की जमीन के सीमांकन के लिए एसडीएम के यहां आवेदन किया था। आरोप है कि हल्का लेखपाल बिहारीलाल जब नाप-जोख करने जाने लगे तो पहले ही उन्होंने पीड़ित पक्ष को बुलवाकर सीमांकन शुल्क के नाम पर 5 हजार रूपए रिश्वत लिए। लेखपाल ने ये रिश्वत अपने व कानून-गो के नाम पर नाप-जोख शुरू होने के पहले ही पीड़ित पक्ष से ले लिया। बाद में उसकी डिमांड और बढ़ी, डिमांड नहीं पूरी हुई तो सीमांकन भी ढ़ंग से नहीं किया गया। लेकिन लेखपाल की उगाही के इस खेल को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया।

bribery video viral of lekhpal in sultanpur

शिकायत पर गलत पैमाइश कर देने की दी थी धमकी
आरोप है कि लेखपाल बिहारीलाल ने सही नाप-जोख नहीं करायी, बल्कि कुछ दिनों पूर्व हो चुकी पैमाइश से भिन्न नाप-जोख उनके ही जरिए किए गए सीमाकंन के दौरान अलग आई। वहीं नाप-जोख हो जाने के बाद जब जिबराइल ने शुल्क के विषय में पता लगाया तो उसे मालूम हुआ कि लेखपाल ने सीमांकन शुल्क के नाम पर गलत ढंग से उससे रिश्वत ली है। पीड़ित ने लेखपाल से जब इस सम्बंध में वार्ता की तो उन्होंने शिकायत करने पर उसके गाटे की नाप-जोख पक्की पैमाइश के दौरान और गलत कर देने की धमकी दी। इस सम्बंध में आरोपी लेखपाल से बात की गयी तो वह स्वयं को बेकसूर बता रहा है।

डीएम बोलीं जांच कराकर की जायेगी कारवाई
इस मामले में डीएम संगीता सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मीडिया के माध्यम से पता चला है, तो मामले की जल्द ही जांच कराई जायेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कारवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+