गर्लफ्रेंड का दिल किसी और पर आ गया तो 3 साल की मोहब्‍बत का ऐसा हुआ हश्र, पढ़कर कांप जाएंगे

बाराबंकी। प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मार कर हत्या से बाराबंकी के काशीराम इलाके में उस वक्‍त सनसनी मच गई, जब प्रेमी को प्रेमिका के घरवालों ने बुलाकर उसको गोली मार मौत के घाट उतार दिया। गोली लगते ही युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्‍या के लिए जिस पिस्‍टल का प्रयोग किया गया उसे भी बरामद कर लिया है। मृतक का नाम शोएब है और गरिमा नाम की लड़की से उसका तीन साल से अफेयर चल रहा था। शोएब प्रॉपर्टी का काम करता है।

फोन कर गरिमा के घरवालों ने बुलाया तो दोस्‍त संग पहुंचा शोएब

फोन कर गरिमा के घरवालों ने बुलाया तो दोस्‍त संग पहुंचा शोएब

जानकारी के मुताबिक शोएब अपनी प्रेमिका गरिमा सिंह के परिवार वालों के बुलाने पर उसके घर अपने दोस्त नितेश श्रीवास्तव के साथ आवास विकास कॉलोनी पहुचा। शोएब जब गरिमा के घर के अंदर गया तो कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर नितेश आनन-फानन ने गाड़ी से बाहर निकल कर अंदर गया तो देखा कि शोएब खून से लथपथ सोफे पर तड़प रहा था। इससे पहले नितेश उसको अस्पताल ले जाता शोएब ने वहीं दम तोड़ दिया।

गरिमा को कोई और लड़का आ गया था पसंद

गरिमा को कोई और लड़का आ गया था पसंद

3 साल से शोएब का अफेयर गरिमा सिंह के साथ चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। जिसका कारण लड़की का किसी और के साथ अफेयर बताया जा रहा है। जिसे लेकर शोएब से झगड़ा चल रहा था।

सिर में मारी गई गोली

सिर में मारी गई गोली

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि '' मामला देर रात काशीराम कॉलोनी के पास का है। जहां एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला प्रेम प्रसंग का है। मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि लड़की की मां और भाई ने उनके बेटे को घर बुलाकर जान से मार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+