VIDEO: हापुड़ में दो समुदायों का खूनी संघर्ष, शर्मसार हुईं महिलाएं
दोनों समुदायों में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते जमकर फायरिंग, ईंट-पत्थर और धारदार हथियार चलना शुरू हो गए।
हापुड़। हापुड़ के थाना धौलाना के बड़ा मोहल्ला में दो समुदायों मे खूनी संर्घष हो गया। दोनों समुदायों में विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर फायरिंग और धारदार हथियार चले। इस खूनी संर्घष की सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराने की कोशिश की। खूनी संर्घष मे दोनों समुदायों के दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वहीं दो की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया है।

बता दें की मामला आठ दिन पहले का है जब संजय की मोटर साइकिल शमशाद से टकरा गई थी। जिसके बाद दोनों लोगों में विवाद हो गया। विवाद को मोहल्ले के लोगों ने तो सुलझा दिया था लेकिन देर रात पुराने विवाद को लेकर फिर एकबार युवक एक-दूसरे को गाली देने लगे। जिसके चलते दोनों समुदायों में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते जमकर फायरिंग, ईंट-पत्थर और धारदार हथियार चलना शुरू हो गए। पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुट गए। वहीं गुस्साई सैकड़ों महिला थाने मे पहुंचकर हंगामा करने लगी।
वही शर्म की बात ये है कि महिलाओं को शांत कराने के लिए एक भी महिला पुलिसकर्मी नहीं दिखी। वहीं धीरे-धीरे दोनों समुदायों के लोग भारी संख्या में थाने पर पहुंच गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को जैसे-तैसे शांत कराया और दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की बात कह रहे हैं।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications