जिन्ना को महापुरुष बताने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को बीजेपी नेता ने दी पाकिस्तान जाने की सलाह

अलीगढ़: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो लगाए जाने के बाद मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इस मुद्दे पर कोई ना कोई नेता विवादित बयान दे रहा है। अब भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजीत मिश्रा ने गुरुवार को एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि जिन्हें जिन्ना महापुरुष लगता है वो मुस्लिम लीग में या पाकिस्तान तुरन्त चले जाएं। आपको बता दें कि हाल ही में भाजपा सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिन्ना को देश का महापुरुष बताया था।

bjp

एक टीवी चैनल से बात करे हुए अभिजीत मिश्रा ने कहा कि, जिस शख्स के कारण लाखों लोगों को जिंदगी से हाथ धोना पड़ा। ना जाने कितनी महिलाओं की इज्जत लुट ली हई, हजारों बच्चे अनाथ हो गए। जिस शख्स के कारण हमें दुनिया का सबसे बड़ा मानव पलायन देखना पड़ा, उस मोहम्मद अली जिन्ना का आज हमारे देश में नेता महिमामंडन कर रहे हैं। जिन लोगों को लगता है कि जिन्ना एक महापुरुष था, वह पाकिस्तान चले जाएं या ​फिर जिन्ना की बनाई पार्टी मुस्लिम लीग में शामिल हो जाएं।

अभिजीत मिश्रा ने कहा कि, यह कैसी विचारधारा है, जो हमारी पीठ में छुरा घोंपने वाले को भी महापुरुष बताती है? कुल लोग जिन्ना की काबिलियत की प्रशंसा कर उसके गद्दारी के चेहरे को ढकने की कोशिश कर रहे हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की देश में एक अलग पहचान है, इसके सम्मान के लिए ​यहां से जिन्ना की तस्वीर हटनी ही चाहिए।

गौरतलब है कि, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन हॉल में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगी होने को लेकर फिर बवाल खड़ा हो गया था। अलीगढ़ भाजपा सांसद सतीश गौतम ने एएमयू वीसी को पत्र लिखकर जिन्ना की तस्वीर लगी होने का कारण पूछा था।

इस पर एएमयू ने अपने जवाब में कहा था कि, जिन्ना को बंटवारे से पहले 1938 में सदस्यता दी गयी थी इसलिए उनकी तस्वीर यूनियन हॉल में लगी हुई है। सासंद हमें न बताएं किसकी फोटो यूनियन हॉल में लगेगी किसकी नहीं। पहले पार्लियामेंट से जिन्ना की फोटो हटाएं उसके बाद कुछ कहें।

ये भी पढ़ें: एएमयू में जिन्ना की तस्वीर पर बोले योगी के मंत्री, महापुरुषों पर उंगली उठाना घटिया बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+