ललितपुर : उमा भारती के ऑफिस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़
टिकट बंटवारे की घोषणा के बाद ललितपुर में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए।
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता भले ही टिकट बंटवारे को लेकर एकजुट होने की बात करते हों लेकिन कार्यकर्ताओं के कई ऐसे कारनामे सामने आने लगे हैं जिससे पता चलता है कि पार्टी में एकजुटता का यह दावा खोखला है। टिकट बंटवारे की घोषणा के बाद ललितपुर में पार्टी में गुटबाजी सामने आ गई है। कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए केंद्रीय मंत्री के सांसद कार्यालय के साथ-साथ पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ और मारपीट की है।

ललितपुर विधानसभा सीट पर रामरतन कुशवाहा को टिकट मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने उमा भारती पर इल्जाम लगाया। नाराज कार्यकर्ताओं ने उमा भारती के ऑफिस और पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ कर बवाल काटा। उन्होंने मोटरसाइकिलों से शहर में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
सत्ता में आने पर भाजपा गुंडाराज को मिटाने का दावा करती है लेकिन उनके ही कार्यकर्ता खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। इसको लेकर भाजपा के बड़े नेता चुप्पी साधे हुए हैं। जोन प्रभारी का कहना है कि उनको घटना की जानकारी नहीं है। कई दिग्गज नेताओं के कटने के बाद एक पूर्व मंत्री ने खुला विरोध जताया था जिसके बाद विरोध की घटना हुई है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और शहर में जुलूस निकाला।












Click it and Unblock the Notifications