VIDEO: भाजपा नेता की दबंगई, सरकारी रेडियोलॉजिस्ट को मारा थप्पड़
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में बीजेपी नेता की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बीजेपी नेता अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट को थप्पड़ मार रहे हैं। बताया जा रहा है कि रेडियॉलजिस्ट पर मरीज से 15 हजार रुपये मांगने और गलत रिपोर्ट की धमकी देने का आरोप है।

बीजेपी नेता ने रेडियोलॉजिस्ट को मारा थप्पड़
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बीजेपी नेता अपने साथियों के साथ रेडियोलॉजिस्ट के रूम में खड़े है। अचानक से बीजेपी नेता रेडियोलॉजिस्ट को थप्पड़ मार देते हैं। थप्पड मारने की घटना के बाद सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों में काफी रोष है।

पुलिस को दी तहरीर
सरकारी अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट को थप्पड़ मार के बाद सभी डॉक्टर एक जुट हो गए और बीजेपी नेता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही घटना के बाद से सभी डॉक्टर स्ट्राइक पर चले गए है।












Click it and Unblock the Notifications