सहारनपुर में मेयर सीट भाजपा ने जीता, निर्दलीय प्रत्याशी ने EVM पर उठाए सवाल
सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में मेयर सीट पर भाजपा की जीत हुई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 25 वार्डों के परिणाम घोषित हुए हैं जिनमें भाजपा के 13 पार्षद प्रत्याशियों की जीत हुई है। बसपा के तीन, आठ निर्दलीय और एक सपा प्रत्याशी की जीत हुई है।

भाजपा प्रत्याशी संजीव वालिया जीते
नगर निगम सहारनपुर के चुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है। भाजपा के संजीव वालिया ने बसपा के हाजी फजलुर्रहमान को 1976 मतों से पराजित किया है। अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा होनी है। सहारनपुर में कुल 26 राउंड में गिनती हुई थी, अभी तक 22 राउंड की गिनती के ही परिणाम घोषित हुए हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि भाजपा के संजीव वालिया 1976 मतों से विजयी हुए है।

निर्दलीय उम्मीदवार ने कहा, हमारे वोट कहां गए
सहारनपुर के नूरबस्ती से निर्दलीय उम्मीदवार शबाना ने ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि मेरे वोट भी मुझको नहीं मिले, ऐसा कैसे हो सकता है कि मुझे जीरो वोट मिले। इसके अलावा एक और ने दावा किया कि उनको कम से कम 900 वोट मिलने चाहिए थे जिसमें 300 वोट तो परिवार और रिश्तेदारों के हैं लेकिन वो वोट भी प्रत्याशी के खाते में नहीं आए।
सहारनपुर नगर निगम में किस वार्ड से कौन बना पार्षद
वार्ड संख्या 01 सुशीला सपा,
02 फुल कुमारी भाजपा,
03 शिखा बसपा,
04 मोनिका सिंह भाजपा,
05 स्वीटी उर्फ आयशा निर्दलीय,
06 नरेंद्र कुमार बसपा,
07 नेपाल सिंह भाजपा,
08 अनिल कुमार बसपा,
09 मोहर सिंह बसपा,
10 राजेंद्र बसपा,
11 मेहनाज बसपा,
12 यशपाल पुंडीर भाजपा,
13 प्रमोद भाजपा,
14 कुशल भाजपा,
15 चंद्रजीत सिंह निक्कू बसपा,
16 नरेश रावत भाजपा,
17 पिंकी गुप्ता भाजपा,
18 प्रदीप सिंह भाजपा,
19 रमेश चंद छाबड़ा भाजपा,
20 कंचन भाजपा,
21 अंजना शर्मा भाजपा,
22 भूरा सिंह प्रजापति भाजपा,
23 मुकेश भाजपा,
24 पुनीत चैहान भाजपा,
25 मीनाक्षी भाजपा,
26 कमल सिंह भाजपा,
27 कार्तिक चैहान भाजपा,
28 मुमताज निर्दलीय,
29 अशोक राजपूत भाजपा,
30 मान सिंह जैन भाजपा,
31 सलीम अहमद बसपा,
32 शाहवेज सपा,
33 जुलेखा बसपा,
34 गीता चैहान भाजपा,
35 विशाखा भाजपा,
36 शाहीना निर्दलीय,
37 सिद्वार्थ निर्दलीय,
38 सरिता शर्मा भाजपा,
39 प्रदीप उपाध्याय निर्दलीय,
40 गौरव चैधरी निर्दलीय,
41 रमण निर्दलीय,
42 विजय कालडा निर्दलीय,
43 मंसूर बदर निर्दलीय,
44 मोहम्मद तहजीब निर्दलीय,
45 बहार अहमद कांग्रेस,
46 ज्योति गुप्ता भाजपा,
47 अशोक अरोड़ा निर्दलीय,
48 भगत सिंह भाजपा,
49 शमा परवीन निर्दलीय,
50 अमित त्यागी निर्दलीय,
51 शहजाद निर्दलीय,
52 मेहराज निर्दलीय,
53 मनोज जैन भाजपा,
54 मेहराज बानो निर्दलीय,
55 संजय गर्ग भाजपा,
56 सईद अहमद निर्दलीय,
57 फजलुर्रहमान निर्दलीय,
58 आशुतोष सहगल भाजपा,
59 शाहिना कांग्रेस,
60 शहनवाज सपा,
61 फुरकाना मलिक निर्दलीय,
62 खुशनसीब निर्दलीय,
63 शाहिन निर्दलीय,
64 खुशनुमा निर्दलीय,
65 शाहिद निर्दलीय,
66 हाजी गुलशेर निर्दलीय,
67 शहजाद निर्दलीय,
68 इमरान अली निर्दलीय,
69 अमीर कुरैशी निर्दलीय,
70 तबस्सुम निर्दलीय।












Click it and Unblock the Notifications