UP: बीजेपी ने जारी की नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट, जानिए कहां पर किसे मिली जिम्मेदारी
UP BJP Jila Adhyaksh List 2023: 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पिछले दिनों प्रदेश भाजपा के जिलाध्यक्षों में बदलाव करने का ऐलान किया था। जिसके बाद से नई लिस्ट के जल्दी जारी होने के कयास लगाए जा रहे थे।
यूपी बीजेपी ने शुक्रवार 15 सितंबर को जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट जारी कर दी है। जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जारी की है। इस लिस्ट में ब्रज से बुंदेलखंड तक जिलाध्यक्षों में बड़ा बदलाव किया है। बतातें चले कि जिलाध्यक्षों के नामों पर पिछले काफी वक्त से मंथन चल रहा था।

जिस वजह से इस लिस्ट को जारी करने में देरी हुई। वहीं, अब जो जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट जारी हुई है उसे खुद भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट किया है। आपको बता दें, भाजपा ने पूरे प्रदेश को संगठन के लिहाज से छह हिस्सों में बांटा है।
इसमें काशी, अवध, पश्चिम, ब्रज, गोरखपुर और कानपुर शामिल है। पश्चिम क्षेत्र की सूची में 19, बृज क्षेत्र में 19, कानपुर क्षेत्र में 17, अवध में 15, गोरखपुर में 12 और काशी क्षेत्र में 16 नए जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की है। इस सूची में युवाओं के साथ लोकसभा 2024 चुनाव पर जोर दिया गया है।
जानिए कहां पर किसे मिली जिम्मेदारी












Click it and Unblock the Notifications