यूपी में जीत पर क्या बोले भाजपा के दिग्गज

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, यूपी बीजेपी प्रभारी ओम माथुर और योगी आदित्यानाथ जैसे सीनियर नेताओं ने भाजपा की जीत पर अपनी बात रखी है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनने के स्पष्ट रुझान मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में उत्साह है। सीनियर नेताओं ने इसे कार्यकर्ताओं और पीएम मोदी की वजह से मिली जीत बताया है। सीनियर नेताओं ने अपनी तरह से इस पर राय जाहिर की है।

यूपी में जीत पर क्या बोले भाजपा के दिग्गज

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि मोदी जी के कारण ही भाजपा को इतनी बड़ी जीत मिली है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा में भी भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि वो जनता का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री का फैसला संसदीय बोर्ड करेगा और इस पर कुछ कहनना अभी जल्दी होगा।

यूपी में जीत पर क्या बोले भाजपा के दिग्गज

गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता ने सपा-कांग्रेस को आइना दिखाया। जनता बिना भेदभाव के विकास चाहती है, और इसीलिए भाजपा को बहुमत मिला है। यह वोट विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है।

कांग्रेस मु्क्त भारत की ओर एक और कदम: माथुर
यूपी बीजेपी प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि देश कांग्रेस मुक्त हो रहा है और उत्तर प्रदेश में भाजपा की बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि ये जनता का आशीर्वाद है। ओम माथुर ने कहा कि जनता ने सपा, बसपा को खारिज कर दिया है। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार आ रही है और प्रदेश के विकास को अब पंख लगेंगे।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि वो उत्तर प्रदेश की जनता का वो बहुत धन्यवाद करते हैं। यादव ने कहा कि ये जीत सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम मोदी का चेहरा, भाजपा की विकास की राजनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा यूपी की जीत है। वो तमाम कार्यकर्ताओं को इसके लिए बधाई देते हैं। केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड ने कहा कि कांग्रेस का हाथ पापों से काला हो चुका है और जनता उन्हें पूरी तरह से नकार चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+