अवध और पूर्वाचल में BJP की हालत पतली, काउंटर करने के लिए मोदी की रैलियों का बना मेगा प्लान
लखनऊ, 22 फरवरी: उत्तर प्रदेश में चुनावी फिजां अपने पूरे शबाब पर है। सभी पार्टियों ने अपनी अपनी ताकत झोंक रखी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर अखिलेश यादव तक सभी नेताओं ने बाकी के चरणों के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच पहले तीन चरणों के मतदान से मिली प्रतिक्रिया से भाजपा के रणनीतिकार काफी चौकन्ने हो गए हैं। इसलिए बाकी सीटों के लिए पार्टी ने माइक्रो लेवल प्लान बनाया है। इसी प्लान के तहत अब पीएम मोदी पूर्वांचल और गोरखपुर के आसपास करीब एक दर्जन रैलियों को संबोधित करेंगे। इससे बीजेपी को माहौल बनाने में आसानी होगी। जो फीडबैक मिला है उसके मुताबिक पहले तीन चरणों में बीजेपी के लिए उत्साहनजक नहीं है। पूर्वांचल इलाके में पहले बीजेपी की स्थिति कमजोर है जिसकी भरपाई करने के लिए मोदी को लेकर मेगा प्लान तैयार किया गया है।

अवध और पूर्वांचल में बीजेपी की माइक्रोलेबल प्लानिंग
राज्य में सात चरणों में चुनाव होने हैं जिनमें से तीन चरण पूरा हो चुके हैं और चौथे चरण का मतदान बुधवार को आयोजित होगा। इन चरणों में अवध क्षेत्र और पूर्वांचल शामिल हैं जिसको लेकर बीजेपी ने इसके लिए मेगा प्लान तैयार किया है। क्योंकि बाकी चरणों में 231 सीटों पर चुनाव होना है और बीजेपी की रणनीति इन सीटों पर 2017 के विधानसभा चुनाव के प्रदर्शन को दोहराने की है. वहीं पार्टी अपने प्रचार के लिए नई रणनीति तैयार कर रही है। ताकि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी बात कहने के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी बता सकें। वहीं बीजेपी ने अपने विरोधियों को घेरने के लिए चक्रव्यूह तैयार किया है।

पहले तीन चरणों के फीडबैक के बाद सक्रिय हुई बीजेपी
पहले तीन चरणों के मतदान से मिली प्रतिक्रिया से भाजपा के रणनीतिकार काफी उत्साहित हैं। इसलिए बाकी सीटों के लिए पार्टी ने माइक्रो लेवल प्लान बनाया है. वहीं, राज्य में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. बताया जा रहा है कि शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक हुई और मैराथन बैठक देर रात तक चलती रही. ताकि अगले चरण में पार्टी को ज्यादा से ज्यादा सीटें मिल सकें।

राज्य में धुआंधार प्रचार करेंगे पीएम मोदी!
फिलहाल भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में पिछले दो चरणों और आज हो रहे मतदान को लेकर चर्चा हो चुकी है. वहीं, राज्य में 23 और 27 फरवरी, 03 और 07 मार्च को मतदान होना है. इसलिए बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है. इसके साथ ही उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी रैलियों के बारे में भी विस्तार से बात की. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी अगले चार चरणों में राज्य में करीब एक दर्जन रैलियां कर सकते हैं। 23 फरवरी को बाराबंकी में रैली करेंगे।

घर-घर जाकर प्रचार पर फोकस कर रही है बीजेपी
जानकारी के मुताबिक बीजेपी घर-घर जाकर चुनाव प्रचार पर फोकस कर रही है. वहीं पार्टी के तमाम बड़े नेता राज्य में प्रचार कर रहे हैं. इसके साथ ही भाजपा राज्य में अन्य राज्यों के नेताओं को भी मैदान में उतार रही है। जिसमें उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के सीएम भी शामिल हैं। फिलहाल पार्टी ने चुनाव प्रचार की रणनीति में बदलाव करते हुए विधानसभा स्तर पर बड़े नेताओं की बैठकें आयोजित करने का फैसला किया है. वहीं पार्टी डोर-टू-डोर कनेक्टिविटी पर ज्यादा जोर देकर खुद को जनता से जोड़ना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications