BJP ने आज जारी की 91 प्रत्याशियों की लिस्ट, अयोध्या से वेद प्रकाश गुप्ता को दिया टिकट

लखनऊ, 28 जनवरी: भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार (28 जनवरी) को चौथे और पांचवें चरण के 91 में उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा की इस कैंडिडेट लिस्ट में अयोध्या सीट से वेद प्रकाश गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। तो वहीं देवरिया सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी, आजमगढ़ से अखिलेश मिश्रा गुड्डू को टिकट दिया है। योगी सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से टिकट दिया गया है।

BJP released the list of 91 candidates today

भाजपा ने जारी की गई अपनी लिस्ट में मौजूदा विधायकों पर ज्यादा भरोसा जताया है। भाजपा ने अयोध्या सीट से वेद प्रकाश गुप्ता, गोसाईगंज से आरती तिवारी, बीकापुर से अमित सिंह, रुदौली से रामचंद्र यादव व मिल्कीपुर से बाबा गोरखनाथ को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने पथरदेवा से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही, इटवा से सतीश चंद्र द्विवेदी, बनसी से जय प्रताप सिंह, गोंडा से प्रतीक भूषण सिंह, बहराइच से अनुपमा जायसवाल को टिकट दिया है।

योगी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से उतारा गया है. इलाहाबाद दक्षिण से नंद कुमार गुप्ता को टिकट दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+