14 अगस्त को विभाजनकारी स्मृति दिवस मनाने की तैयारी में जुटी BJP, जानिए क्या है पूरी प्लानिंग

लखनऊ, 12 अगस्त: उत्तर प्रदेश में बीजेपी हर घर तिरंगा अभियान में जुटी है। बीजेपी ने एक तरफ जहां 15 अगस्त के दिन यूपी के साढ़े चार करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है वहीं दूसरी तरफ उसने अब एक बड़े कार्यक्रम का भी ऐलान किया है। बीजेपी के पदाधिकारियों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (BJP) की यूपी इकाई देश के विभाजन की याद में 14 अगस्त को "विभाजनकारी स्मृति दिवस' मनाएगी। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, डाक विभाग, रेलवे विभाग और पेट्रोलियम विभाग समेत कई संगठनों द्वारा प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जाएगा।

यूपी के सभी सांगठनिक मंडलों में मनेगा कार्यक्रम

यूपी के सभी सांगठनिक मंडलों में मनेगा कार्यक्रम

इस अभियान की जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी एवं यूपी महासचिव अनूप गुप्ता ने कहा कि पार्टी प्रदेश के सभी 1918 सांगठनिक मंडलों में विभाजनकारी दिवस मनाएगी। गुप्ता ने कहा कि भारत के विभाजन के बाद लाखों लोग बेघर हो गए, असंख्य लोगों की जान चली गई और कई लोगों को अपनी जमीन और व्यावसायिक प्रतिष्ठा को छोड़कर शरणार्थी के रूप में रहना पड़ा।

मोदी ने किया था विभाजनकारी दिवस मनाने का आह्वान

मोदी ने किया था विभाजनकारी दिवस मनाने का आह्वान

पिछले साल, पीएम नरेंद्र मोदी ने विभाजन के असहनीय दर्द को झेलने वालों की याद में विभाजनकारी दिवस मनाने का आह्वान किया था। इसके तहत शाम को मंडल स्तर पर मौन जुलूस निकाला जाएगा. जुलूस में मंत्री, पार्टी के अधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि और आम जनता शामिल होगी।

लखनऊ में आयोजित होंगे कार्यक्रम

लखनऊ में आयोजित होंगे कार्यक्रम

राजधानी लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनके दो डिप्टी केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी मौजूद रहेंगे. लखनऊ में गांधी प्रतिमा से एक मौन जुलूस शुरू होगा और विधान भवन के सामने समाप्त होगा, जहां लोगों को विभाजन की भयावहता को याद करने के लिए विभाजन हॉरर पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

15 अगस्त को यूपी में 4.50 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य

15 अगस्त को यूपी में 4.50 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य

दरअसल आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज से राज्य भर में दो दिवसीय 'तिरंगा यात्रा' निकालेगी। इस दौरान पार्टी लोगों से संपर्क करेगी और उनसे अपने घरों में तिरंगा फहराने का आग्रह करेगी। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक समीक्षा बैठक में राज्य में 4.50 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा था। इसके अलावा बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा भी यूपी में अल्पसंख्यकों के बीच पांच लाख तिरंगा वितरित करने का लक्ष्य रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+