यूपी उपचुनाव में BJP या सपा? चौंका देंगे फलौदी सट्टा बाजार के आंकड़े
UP By-election 2024 result: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की वोटिंग के बाद हर कोई नतीजों को लेकर उत्सुक है। वोटिंग के दौरान समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और अधिकारियों पर अनियमितताओं का आरोप लगाया। अभी तक राजनीतिक माहौल गर्म है।
मतदान खत्म होने के बाद अब सबकी निगाहें उपचुनाव के नतीजों पर टिकी हैं। भारतीय जनता पार्टी दावा कर रही है कि उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में बीजेपी भारी अंतर से जीतेगी। वहीं समाजवादी पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही है।

राजनीतिक दलों के दावों के साथ-साथ लोगों की निगाह एग्जिट पोल पर भी टिकी है। एग्जिट पोल के अलावा फलौदी सट्टा बाजार में उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर साफ हलचल है। फलौदी सट्टा बाजार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। जिसमें उपचुनाव में हार जीत की बात सामने आ रही है।
इन सीटों पर हुए हैं मतदान
उत्तर प्रदेश में उपचुनाव 2024 के दौरान मिर्जापुर की मझवां, कानपुर शहर की सीसामऊ, अंबेडकरनगर की कटेहरी, प्रयागराज की फूलपुर, मुरादाबाद की कुंदरकी सीट, गाजियाबाद, अलीगढ़ की खैर, मैनपुरी की करहल और मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान मतदान संपन्न हो गया है।
इन सीटों पर बीते चुनाव के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि साल 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान गाजियाबाद, अलीगढ़ की खैर और प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा था। इसके अलावा मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोकदल का कब्जा था।
इसी तरह मिर्जापुर जनपद के मझवां विधानसभा से निषाद पार्टी के प्रत्याशी ने चुनाव जीता था। इसके अलावा अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा, कानपुर शहर की सीसामऊ विधानसभा और मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा।
सपा को हो सकता है एक सीट का नुकसान
अब अगर फलौदी सट्टा बाजार के आंकड़ों की बात करें तो इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी बढ़त हासिल करती नजर आ रही है। सट्टेबाजों के मुताबिक 9 विधानसभा सीटों में से 5-6 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीत दर्ज कर सकते हैं।
इसके अलावा समाजवादी पार्टी 2-3 सीटों पर चुनाव जीत सकती है। ऐसे में साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव जीती थी। वहीं फलौदी सट्टा बाजार के आंकड़ों की मानें तो इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को एक सीट का नुकसान हो सकता है। फिलहाल अब यह देखना होगा कि सट्टा बाजार का आंकड़ा कितना सटीक बैठता है।
नोट:- ये केवल सट्टा बाजार में चल रहे रुझान के आधार पर आंकड़े हैं। उम्मीदवार की जीत चुनाव आयोग द्वारा जारी की जाएगी। वन इंडिया किसी भी उम्मीदवार की जीत या हार का दावा नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications