Sc/St एक्ट मामले पर भाजपा सांसद ने जोड़े हाथ, बोले- मैं बेबस हूं
बलरामपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटने वाले केंद्र सरकार के फैसले पर पूरे भारत में सड़कों पर सवर्णों का संग्राम जारी है तो वहीं बलरामपुर जिला भी इससे अछूता नहीं है। यहां भी आरक्षण मुक्त भारत के सदस्यों ने ट्रेन रोकी और गिरफ्तारी दी। इसी दौरान श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद दद्दन मिश्रा ने अपने कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।

आरक्षण मुक्त भारत के कार्यकर्तओं में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन कांफ्रेंस के दौरान सांसद ने अपने 4.5 साल के कार्यकाल बारे में जानकारी दी और Sc/St के मामले में चुप्पी साध ली। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि ये राष्ट्रीय स्तर का मामला है मैं कुछ नहीं कर सकता। भाजपा सांसद की बेबसी को देखकर आरक्षण मुक्त भारत के कार्यकर्ता निराश नजर आए।
पूरे मामले पर लोकसभा श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा ने बताया कि मामला राष्ट्रीय स्तर का है। मैं उसमें कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हूं। इसलिए मुझे माफ़ कीजिए और यही कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया और मीडिया के सामने बेबसी से हाथ जोड़ लिए।












Click it and Unblock the Notifications