BJP विधायक ने ममता बनर्जी को बताया शूर्पणखा, कहा- मोदी और शाह काटेंगे नाक'
Recommended Video

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के विधायक और नेता विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्नाव रेप केस में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह के पक्ष में बयान देने वाले बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शूर्पणखा नाम से संबोधित किया है। सुरेंद्र सिंह कहा बीजेपी शासन वाले सारे राज्यों से सारे आतंकवादी भागकर बंगाल चले गए हैं। यदि हालात यही रहे तो एक दिन बंगाल भी जम्मू-कश्मीर बन जाएगा।

विधायक सुरेंद्र सिंह बलिया में जिला पंचायत कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी को शूर्पणखा बताते हुए कहा कि उनकी नाक काटने के लिए लक्ष्मण पैदा हो चुके हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह मिलकर शूर्पणखा की नाक काटेंगे। यही नहीं उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी दैत्य स्वभाग की महिला हो गई हैं।
विधायक ने कहा कि, ममता शूर्पणखा की भूमिका अदा कर रही हैं और कांग्रेस रावण की भूमिका में है। जैसे कश्मीर से हिंदू भगाए जा रहे हैं वैसे ही बंगाल से भी हिंदू भगा दिए जाएंगे। नरेंद्र मोदी और अमित शाह पश्चिम बंगाल में राम राज्य लाएंगे और बंगाल में विभीषण का राज्याभिषेक होगा।
आपको बता दें कि उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और रेप मामले में आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर के केस में भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, 'तीन बच्चों की मां से कोई रेप करता है? हम आप विवाहित हैं खुद बताइए।' जिसके बाद वे विपक्ष के निशाने पर आ गए थे।












Click it and Unblock the Notifications