मुलायम 'रावण' तो मायावती 'सूपर्णखा', योगी के सामने मंत्री ने सुना डाली पूरी 'रामायण'

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी रविवार को चुनावी जनसभा के दौरान विवादित भाषण देते नजर आए। चुनावी जनसभा में उन्होंने रामायण कालीन पात्रों से मौजूदा राजनेताओं की तुलना की और जमकर उन पर तंज कसे। मुलायम सिंह को रावण और बसपा प्रमुख मायावती को सूपर्णखा बताया, जबकि पीएम मोदी को श्री राम का अवतार और योगी को हनुमान बताया। कैबिनेट मंत्री ने राजनीतिक भाषा की सीमा को लांघकर विवादित तरीके से तंज कसे और उनके बयान पर सीएम योगी से लेकर मंच पर आसीन पदाधिकारी हंसते रहे।

शिवपाल सिंह को बताया कुंभकरण

शिवपाल सिंह को बताया कुंभकरण

व्हाटसएप पर वायरल इस मैसेज को कैबिनेट मंत्री के लिये बतौर भाषण पेपर पर लिखा गया था, जिसे अटक अटक कर मंत्री जी पढ़ रहे थे। मंत्री नंदी ने कहा कि भगवान राम ने रावण को जब मारा तो रावण बोला कि हे प्रभु अब मेरा जन्म कहां होगा? तब श्री राम बोले कि आप हमारे सैफई नामक ग्राम में जन्म लेंगे और आपका नाम मुलायम होगा और आप राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। तभी कुंभकरण बोले हे प्रभु मेरा क्या नाम होगा? तब श्रीराम ने कहा कि आपको लोग शिवपाल के नाम से जानेंगे और आप हमेशा राज्यमंत्री ही रह जाएंगे।

नंदी ने मायावती को बताया सूपर्णखा

नंदी ने मायावती को बताया सूपर्णखा

तभी मेघनाथ मुस्कुराते हुए आगे बढ़े और बोले, हे प्रभु मैं युवराज हूं! तब प्रभु राम ने कहा कि तुम कलयुग में भी युवराज ही रहोगे और तुम्हारा नाम अखिलेश रहेगा। तुम 2012 में जनता को मूर्ख बनाकर एक बार धोखे से राज्य के मुख्यमंत्री बन जाओगे और इस वंश के आखिरी शासक के रूप में जाने जाओगे। यह सब सुनकर जब राम वापस जाने लगे तो सूपर्णखा उनके पास आई और बोली प्रभु हमारा क्या होगा? आपने मेरे संपूर्ण परिवार का नाश कर दिया मेरा क्या होगा? भगवान राम बोले तुम भी मेरी अयोध्या में राज करोगी उस समय तुम्हारा नाम मायावती होगा। परंतु विवाह उस समय भी नहीं होगा।

केजरीवाल को मारीच और मोदी को बताया श्रीराम

केजरीवाल को मारीच और मोदी को बताया श्रीराम

तब मारीच बोला हे प्रभु मेरा क्या होगा? तब राम बोले तुम कलयुग में भी मायावी ड्रामेबाज रहोगे लोग तुम्हें केजरीवाल के नाम से जानेंगे। तब विभीषण ने पूछा, प्रभु आप किस रूप में आएंगे। फिर भगवान राम ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी के नाम में जाना जाउंगा और योगी आदित्यनाथ हनुमान के रूप में आएंगे और इस संपूर्ण राष्ट्र का सम्मान करेंगे और राम राज्य की स्थापना करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+