VIDEO: वर्चस्व की लड़ाई में बीजेपी के 'मंत्री' को मारी गोली, हालत गंभीर

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए लाख प्रयास करने का दावा करे लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है। जी हां, प्रदेश में अपराधों पर अंकुश नही लग पा रहा है और बदमाश बेखौफ हैं। ताजा मामला मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र के रामतलइया इलाके का है, जहां दीपक उर्फ़ मंत्री नाम के एक भाजपा कार्यकर्ता को कुछ बदमाशों ने सरेआम गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मंत्री को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

BJP member shot by unknown man in Moradabad Uttar Pradesh

बताया जा रहा है कि मामला वर्चस्व की लड़ाई का है। दीपक उर्फ़ मंत्री का एक लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। दीपक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई अपराधिक मामले दर्ज है। बताया जाता है की दीपक उर्फ़ मंत्री अपने क्षेत्र का दबंग नेता है। जिसका कई आपराधिक छवि वाले लोगों से झगड़ा रहता है। दीपक देर रात स्कूटी से अपने घर जा रहा था। तभी अचानक पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने दीपक उर्फ़ मंत्री को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

BJP member shot by unknown man in Moradabad Uttar Pradesh

गोली की आवाज़ सुनकर पुरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दीपक उर्फ़ मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। बीजेपी कार्यकर्ता पर हमले की सूचना मिलते ही जनपद के आला अधिकारी व बीजेपी के महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और दीपक का हालचाल जाना। दीपक उर्फ़ मंत्री पर हमले की वारदात सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई है। पुलिस का कहना है किजल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+