इलाहाबाद: भाजपा मेयर प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता डिफॉल्टर घोषित, नीलाम होगी संपत्ति
इलाहाबाद। इलाहाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा की मेयर प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता को बड़ा झटका लगा है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अभिलाषा को डिफॉल्टर घोषित कर 22 दिसंबर को उनकी संपत्ति नीलाम करने का नोटिस जारी की है। गौरतलब है कि अभिलाषा, योगी कैबिनेट के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी हैं, मतदान से पहले बैंक की कार्रवाई से पूरा कुनबा बैकफुट पर है।

बैंक की नोटिस में अरैल स्थित एक हेक्टेयर की पांच संपत्तियां शामिल हैं, जिनकी कीमत आठ करोड़ रुपये है। लोगों से ई-नीलामी में शामिल होने के लिये 20 दिसंबर तक दस्तावेज मांगे गये हैं। नीलामी में सर्वाधिक राशि वाले टेंडरकर्ता को संपत्ति दी जायेगी।

क्या है मामला
बैंक ऑफ बड़ौदा की बहादुरगंज शाखा के अनुसार नंदी व अभिलाषा गुप्ता की जमानतदारी पर बैंक से अन्नपूर्णा ट्रेडर्स और मुक्ता मिश्रा के नाम पर कुछ वर्ष पूर्व ॠण पास हुआ था। जनवरी 2016 तक यह ऋण 4 करोड़ 73 लाख हो गया, लेकिन ऋण वापसी नहीं हो रही थी। इस पर बैंक ने कार्रवाई करते हुये अभिलाषा गुप्ता की अचल संपत्ति जब्त कर नीलाम करने का नोटिस जारी कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications