बुलंदशहर: बीजेपी आज कर सकती है पहली लिस्ट जारी, क्या होगा इस गठबंधन का

आज शाम तक बीजेपी की पहली लिस्ट जारी हो सकती है। इसलिए बुलंदशहर जिले की सातों विधानसभाओं से टिकट के करीब एक हजार दावेदार लखनऊ और दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं।

बुलंदशहर। यूपी में विधान सभा चुनावों का बिगुल बज चुका है और 17 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी। प्रथम चरण में होने वाले चुनावों के लिए सपा और बसपा ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। वहीं, बीजेपी, कांग्रेस और रालोद अभी प्रत्याशी चयन में पीछे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस, रालोद और सपा के गठबंधन के बाद ही टिकटों की घोषणा हो सकती है। ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव 2017: क्या यूपी चुनाव में हटेगा आजमगढ़ से 'आतंक' का टैग?

बुलंदशहर: बीजेपी आज कर सकती है पहली लिस्ट जारी, क्या होगा इस गठबंधन का

बीजेपी सूत्र बताते हैं कि आज शाम तक बीजेपी की पहली लिस्ट जारी हो सकती है। इसलिए बुलंदशहर जिले की सातों विधानसभाओं से टिकट के करीब एक हजार दावेदार लखनऊ और दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। बता दें कि बुलंदशहर सदर, शिकारपुर, डिबाई, सिकन्द्राबाद, खुर्जा, अनूपशहर और स्याना विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी में टिकट के दावेदार अपनी ओर से हर प्रयास कर रहे हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक बुलंदशहर की 7 विधानसभा सीटों के लिए एक हजार लोगों ने आवेदन किया है। इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष कैशव प्रसाद मौर्य और आरएसएस ने बुलंदशहर में प्रत्याशियों के लिए मंथन भी किया था। बीजेपी सूत्र बताते हैं कि टिकट के दावेदार प्रत्याशी कई दिनों से लखनऊ और दिल्ली अपने आकाओं की शरण में हैं। लेकिन सात विधानसभा सीटों पर सात ही प्रत्याशियों को टिकट मिलेगा।

ये है बीजेपी के प्रबल दावेदार
बुलंदशहर सदर सीट की बात करें तो इस सीट से बीजेपी के पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह सिरोही और पूर्व जिलाध्यक्ष डीके शर्मा प्रबल दावेदार की लिस्ट में हैं। सिकन्द्राबाद से विधायक विमला सोलंकी और दीपक दुल्हेरा को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अनूपशहर सीट से चौधरी होशियार सिंह पूर्व विधायक और संजय शर्मा को दावेदार माना जा रहा है। खुर्जा से विजेन्द्र खटीक और होराम सिंह पूर्व विधायक प्रबल दावेदार हैं। स्याना सीट से अनिता राजपूत और प्रेमलता कल्याण सिंह की पुत्रवधु प्रबल दावेदार है।

वहीं, शिकारपुर सीट से आशिष वत्स और अनिल शर्मा पूर्व विधायक को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं, डिबाई सीट पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का गढ़ मानी जाती है। इस सीट से कल्याण सिंह के पौत्र व राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के पुत्र संजू भैया प्रबल दावेदार हैं।

गठबंधन के बाद ही होगी टिकट की घोषणा
माना जा रहा है कि कांग्रेस, रालोद और सपा के गठबंधन के बाद ही बुलंदशहर की सात विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होगी। फिल्हाल समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी सातों विधानसभा सीटों पर घोषित कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि किसी प्रत्याशी का टिकट इस गठबंधन के बाद कटता है। पार्टी सूत्रों की माने तो 16 जनवरी तक प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। ये भी पढ़ें: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 से पहले डिंपल और प्रियंका एक साथ पोस्‍टर पर आईं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+