योगीराज में भाजपा नेता ने थानेदार को खत्म करने की धमकी दी, VIDEO

सत्ता की हनक में यूपी में भाजपा नेता गुंडई करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला शाहजहांंपुर का है जहां एक नेता ने थानेदार को खतम करने की धमकी दे डाली।

शाहजहांपुर। यूपी के सीएम जहां बीजेपी नेताओं और मंत्रियों को शालीनता का पाठ पढ़ा रहे हैं वहीं मोदी लहर में अपनी नैया डुबोने वाले बीजेपी के बेलगाम नेता गुंडई कर पलीता लगा रहे हैं। शाहजहांपुर में एक बार फिर बीजेपी के बेलगाम नेता मनोज कश्यप का धमकी भरा ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वे कोतवाली प्रभारी को खत्म करने की खुली धमकी दे रहे हैं। इस धमकी भरे ऑडियो के वायरल होने के बाद धमकी देने वाले नेता जी कहे रहे हैं कि उन्होंने खत्म करने की बात नहीं की है। उन्होंने अत्याचार खत्म करने की बात कही है।

क्या है मामला?

क्या है मामला?

कोतवाली जलालाबाद क्षेत्र के ढकटेरवा गांव में दो पक्षों में खेत को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में मामले एक पक्ष एसडीएम कोर्ट से स्टे लाया है तो दूसरे पक्ष की पैरवी बीजेपी नेता कर रहे हैं। बीजेपी नेता को सूचना मिली कि दूसरा पक्ष महेन्दर सिंह फसल काट रहा है। इसी बात से आगबबूला हुए नेता जी मनोज कश्यप ने कोतवाली प्रभारी अमर सिंह यादव को फोन किया और धमकी देने लगे। कहा, नहीं रहने नहीं दूगा तुझे, खत्म कर दूंगा तुझे, नहीं खत्म नहीं कर पाया तो तेरा कैरेक्टर खराब कर दूंगा।

सुनिए भाजपा नेता की दबंगई का ऑडियो

इस दौरान कोतवाली प्रभारी आरोपों की जांच करने की बात करते रहे। आपको बता दें कि बीजेपी नेता मनोज कश्यप ने विधानसभा चुनाव मे जलालाबाद विधानसभा से चुनाव लड़ा था जिसमें उनकी हार हुई थी। मनोज कश्यप अपनी दबंगई के बारे मे जाने जाते हैं। चुनाव वाले दिन भी इसी नेता का विवाद एसपी केबी सिंह से हो गया था। उस वक्त भी मनोज कश्यप ने धमकी भरे सुर मे एसपी से बात की थी।

सुनिए वीडियो में, नेता ने दी सफाई

अब कोतवाली प्रभारी को खतम करने की धमकी दे डाली। साथ ही कोतवाली प्रभारी पर मुसलमानों और यादवों का संरक्षण करने का आरोप लगा दिया है। अब देखना होगा कि धमकी भरे वायरल ऑडियो पर बीजेपी नेता पर क्या कार्यवाही पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है? इस मामले पर कोई भी आला अधिकारी बोलने को तैयार नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+