मुजफ्फरनगर: भाजपा नेता पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

इस गोलीबारी से उनकी मौत तो नहीं हुई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाजपा के एक स्थानीय नेता की गुरुवार को हत्या करने की कोशिश की गई। कुछ बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उन्हें मारने की कोशिश की। हालांकि, इस गोलीबारी से उनकी मौत तो नहीं हुई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौजूदा समय में अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस भाजपा नेता का नाम शोभाराम आर्य है, जो अपने बेटे की हत्या के मामले में एक चश्मदीद गवाह हैं।

gun मुजफ्फरनगर: भाजपा नेता पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
ये भी पढ़ें- मेरठ: बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पाकर भाई ने किया मर्डर

शोभाराम की उम्र 60 साल है। यह हमला उन पर मुजफ्फरनगर जिले के मिरानपुर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले नगला खेपड़ गांव में किया गया है। बताया जा रहा है कि शोभाराम से उनके बेटे की हत्या के मामले को वापस लेने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन वह ऐसा करने से इनकार कर रहे थे, इसी के चलते उन पर यह जानलेवा हमला किया गया है। जानकारी के मुताबिक दो मोटरसाइकिलों से चार युवक आए और उन्हें शोभाराम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+