'...तो 15 दिन के अंदर अपना लूंगा मुस्लिम धर्म', BJP के इस नेता ने क्यों दी ये चेतावनी

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद बीजेपी में बड़े बदलाव के संकेतों के बीच पार्टी के एक पदाधिकारी ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी नहीं सुनी गई तो वे दो सफ्ताह के अंदर मुस्लिम धर्म अपना सकते हैं। बीजेपी नेता ने दावा किया है कि पार्टी के बड़े नेता उनकी उपेक्षा कर रहे हैं, ऐसे में उनके मन में आ रहा है कि वे मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लें।

बरेली में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल की एक फेसबुक पोस्ट के बाद पार्टी में खलबली मची है। फेसबुक अकाउंट से उनकी इस पोस्ट को हटाने के लिए कुछ पदाधिकारियों ने उन्हें फोन भी किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।

BJP leader Pradeep Aggarwal

दरअसल, बीजेपी बरेली महानगर उपाध्यक्ष का डेढ़ वर्ष पुराने जानलेवा हमले के मुकदमे में तीन दिन पहले उनका शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। मामला वर्ष 2022 का है, जब एक सिपाही के बेटे के साथ उनकी नोक झोंक हुई थी। मामले में प्रदीप की लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया गया, जिसमें सिपाही का बेटा हिमेश घायल हो गया था। मामले में महानगर उपाध्यक्ष के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज हुई। इसी केस में डीएम रविंद्र कुमार ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर बीजेपी नेता के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए।

लाइसेंस रद्द होने के से रोकने के लिए बीजेपी नेता ने लाख प्रयास किया, लेकिन उनकी एक ना चली है। ऐसे में निराश होकर उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डाला। जिसमें उन्होंने लिखा, "मेरे मामले का किसी नेता, मंत्री, सांसद ने संज्ञान नहीं लिया। मेरा साथ न देते तो कम से कम साथ खड़े होकर प्यार से दो बोल ही बोल देते। मन में विचार आ रहा कि मुस्लिम बन जाऊं। उन लोगों के साथ रहने पर पीड़ा तो होगी, मगर इस बात का दुख नहीं होगा कि कोई बोल नहीं रहा। बाकी जो भाग्य को मंजूर हो...यदि मेरी बात नहीं सुनी गई तो 15 दिन में मुस्लिम धर्म अपना लूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+