खूबसूरत लड़की के चक्कर में फंसे BJP नेता किशोर रजनी, कमरे पर बुलाकर लूटा
मध्य प्रदेश के भोपाल में भाजपा नेता किशोर राजानी एक खूबसूरत लड़की के झांसे में लूटपाट के शिकार हो गए। लड़की के साथ डेट पर गए बीजेपी नेता को 3 युवकों ने पिटाई कर दी।
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भोपाल में भाजपा नेता किशोर राजानी एक खूबसूरत लड़की के झांसे में लूटपाट के शिकार हो गए। लड़की के साथ डेट पर गए बीजेपी नेता को 3 युवकों ने पिटाई कर दी। ये तीनों युवक लड़की के दोस्त थे। पिटाई करने के बाद ये गिरोह किशोर राजानी को कमरे में बंद कर दिया और उनके पास से चेन, दो अंगूठी, ब्रेसलेट, मोबाइल फोन, एटीएम, चार हजार रुपए और कार की चाभी लेकर भाग गए। भोपाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक 29 जुलाई को किशोर राजानी के पास एक मोना नाम की लड़की ने फोन किया। लड़की ने किशोर को रात के खाने पर घर बुलाया। किशोर राजानी ने पुलिस को बताया कि वह मोना को कुठ समय पहले से जानते थे इसलिए वह उसके बुलावे पर लड़की के होशंगाबाद रोड स्थित इंडस टाउन में चले गए। लड़की यहां किराए पर मकान लेकर रहती थी।
किशोर राजानी को वहां पहुंचे अभी कुछ ही देर हुआ था कि तभी 3 युवक कमरे में आ धमके। इन युवकों ने किशोर पर लड़की के साथ गंदी बात करने और छेड़खानी की आरोप लगा मारपीट करने लगा। पिटाई करने के बाद इन युवकों ने किशोर से सोने की चेन, दो अंगूठी, ब्रेसलेट, मोबाइल फोन, एटीएम, चार हजार रुपए और कार की चाभी छिन लिए। इन युवकों ने किशोर को धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया तो वो उसे लड़की छेड़ने के नाम पर बदनाम कर देंगे। लूटपाट करने के बाद तीनों युवक और लड़की किशोर को कमरे में बंद कर भाग गए।
युवकों के जाने के बाज कमरे में बंद किशोर ने शओर मचाना शुरू किया जिसे सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। किशोर राजानी ने मिसरोद थाने पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस की छानबीन में पता चला कि मोना ने 2 दिन पहले ही वह कमरा किराए पर लिया था।
घमंडी लस्सी की दुकान से मशहूर
बता दें कि किशोर राजानी का भोपाल सबसे व्यस्त बाजार कहे जाने वाले एमपी नगर में ज्योति सिनेप्लेक्स के समीप घमंडी लस्सी नाम की एक दुकान है। इस दुकान पर लस्सी, जूस और शेक मिलता है। यह दुकान भोपाल की सबसे मशहूर दुकानों में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications