BJP नेता की हत्या से मचा हड़कंप, नाले किनारे मिला शव
परिजनों का कहना है कि राहुल की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। जल्द बीते चुनाव की रंजिश ने ही उनके बेटे को जीने नहीं दिया। राहुल अपने मां-बाप की इकलौती संतान थी।
आगरा। टूंडला के गांव उसायनी में एक तीस वर्षीय शख्स की गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतक शख्स भाजपा मंडल का महामंत्री था। मृतक का नाम राहुल पचौरी है और इसका शव नाले के पास बरामद किया गया है। बुधवार सुबह जब शव की सूचना राहगीरों ने दी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा।

बात दें कि मृतक मंगलवार शाम से लापता था। शव मिलने की सूचना जब परिजनों को हुई तो वे तत्काल एत्मादुद्दौला पहुंचे। जहां उन्होंने शव की शिनाख्त की तो पता चला कि शख्स बीजेपी से जुड़ा है। माता-पिता की इकलौती संतान राहुल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। थाना टूंडला के उसायनी से लापता युवक का शव जब थाना एत्मादुद्दौला के अंतर्गत एक्सप्रेस-वे के किनारे नाले में मिला तो परिजन भी वहां पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि राहुल की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।
परिजनों ने कहा कि राहुल कल से लापता था। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला का कहना है कि शव पर भी चोट के कई निशान पाए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications