यूपी: 'कमल संदेश रैली' के बाद खाने पर टूट पड़े भाजपा कार्यकर्ता, फैलाई चारों ओर गंदगी

वाराणसी। बीजेपी के वरिष्ठ नेता से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भले ही अपने कार्यकर्ताओं को कमल सन्देश बाईक रैली के पहले मंच से अनुशासन का पाठ पढ़ाया हो। लेकिन पार्टी वर्कर ने इन सभी संदेशों को सुन कर अनसुना कर दिया। ऐसी बाते हम नहीं बल्कि रैली के समापन स्थल जिला मुख्यालय वाराणसी के वीडियो बयां कर रहे हैं। जब बाइक रैली के विराम के बाद भाजपा के कार्यकर्ता खाने के पैकेट को लेकर एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की करते नजर आए।

यूपी: कमल संदेश रैली के बाद खाने पर टूट पड़े भाजपा कार्यकर्ता, फैलाई चारों ओर गंदगी

पार्टी की नीतियों को कार्यकर्ताओं ने किया धूमिल

बीजेपी के कमल सन्देश बाइक रैली जिसे खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हर सम्बोधन में सफाई के लिए हर किसी को जागरूक करते हैं। उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी के कुछ ऐसे समर्थक हैं, जो पार्टी की नीतियों को नहीं अपनाते बल्कि लगता है सिर्फ टोपी और रिबन ही लगाने ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होकर पार्टी की छवि धूमिल करने की कोशिश करते है।

यूपी: कमल संदेश रैली के बाद खाने पर टूट पड़े भाजपा कार्यकर्ता, फैलाई चारों ओर गंदगी

फैलाई चारों ओर गंदगी

कुछ ऐसा ही नजारा वाराणसी के जिला मुख्यालय पर भी देखने को मिला। जब खाने के पैकेट को लेकर कार्यकर्ता धक्का-मुक्की करते दिखाई दिए तो लोगो को खाना देने वाले शख्स ने पानी की बोतले और खाने का पैकेट भीड़ की ओर उछाल कर फेंकता दिखा। यही नहीं खाने के पैकेट के खाली हो जाने के बाद उसे यहां-वहां सड़कों पर भी फेक दिया। जबकि खुद सीएम योगी ने बाइक यात्रा के पहले मंच से अनुशासन, कतारबद्ध होकर, धक्का-मुक्की न करने की बात कही थी। जब इन लोगों से इस मामले पर पूछा गया तो किसी ने भीड़ ज्यादा होने की बात कही तो किसी ने भरपूर भोजन का बहना बना कन्नी काट ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+