आगरा: बीजेपी ने पोस्टरों से साधा विरोधियों पर निशाना, आपराधिक घटनाओं को बनाया मुद्दा
खास बात ये है कि इन पोस्टरों और बैनरों के माध्यम से बीजेपी ने प्रदेश में बढ़ते बलात्कार और तमाम आपराधिक घटनाओं पर प्रदेश सरकार, कांग्रेस और बसपा पर तीखा प्रहार किया है।
आगरा। बीजेपी ने आगरा में होर्डिंग, पोस्टर और बैनर के जरिए अपने विरोधियों पर निशाना साधा है। ताजनगरी आगरा में लगाए गए इन पोस्टरों से बीजेपी ने पोस्टर वार शुरू कर दिया है। खास बात ये है कि इन पोस्टरों और बैनरों के माध्यम से बीजेपी ने प्रदेश में बढ़ते बलात्कार और तमाम आपराधिक घटनाओं पर प्रदेश सरकार, कांग्रेस और बसपा पर तीखा प्रहार किया है।



भाजपा आगरा महानगर के लगाए गए ये होर्डिंग लोगों को खास तौर पर आकर्षित कर रहे हैं। भाजपा महानगर आगरा के अध्यक्ष विजय शिवहरे कहते हैं कि ये पोस्टर केंद्र सरकार ने फाइनल किए है।


इन पोस्टरों के जरिए भाजपा जगह-जगह लोगों तक ये मैसेज पहुंचाने का प्रयास कर रही है कि प्रदेश की सपा सरकार ने अब तक सूबे को इन बुराइयों से मुक्त नहीं कराया है। तो कांग्रेस और बाकी पार्टियों को गैरजिम्मेदार बता रही है।












Click it and Unblock the Notifications