बीजेपी ने अपने प्रवक्ताओं और मीडिया प्रभारियों को दिया चुनावी मंत्र, योगी बोले -हमेशा आक्रामक रहें

लखनऊ, 13 सितंबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पांच महीने से भी कम समय बचा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सोमवार को राज्य की राजधानी लखनऊ में एक मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस कार्यशाला में पूरे प्रदेश से 170 लोग पहुंचे थे। बैठक में सीएम योगी ने साफतौर पर प्रवक्ताओं और मीडिया प्रभारियों को निर्देश दिया कि चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से जुट जाइए और मीडिया की इस टीम पर ही पूरा विधानसभा चुनाव का पूरा दारोमदार रहेगा। इस दौरान हालांकि तय किया गया कि प्रवक्ताओं को दो जिलों में प्रवास करना होगा और इसका कार्यक्रम भी जल्द ही तय किया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ

इस मौके पर योगी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए मीडिया प्रभाररियों एवं प्रवक्ताओं से कहा कि संगठन और सरकार को आपसे बड़ी उम्मीदें हैं। आप लोग विधानसभा चुनाव के लिहाज से काम करना शुरू करिए। यही टीम है जो संगठन और सरकार की बातों को हर मोर्चे पर मजबूती से रखेगी। योगी ने कहा कि सरकार के पास पिछले लगभग साढ़े चार वर्षों में इतने काम है जिनको आप जोरदार तरीके से उठा सकते हैं।

सरकार के काम को मजबूती से रखें

महामारी का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि जिस तरह से कोरोना की पहली और दूसरी लहर में सरकार ने काम किया उसे आप उठाइए। विपक्षियों को इस बात का जोरदार तरीके से जवाब दीजीए ताकि उनकी बोलती बंद हो जाए। आपका जवाब देने का अंदाज भी जोरदार होना चाहिए और वाणी में शुरू से लेकर अंत तक आक्रामकता झलकनी चाहिए। विपक्षियों को अपने उपर हावी होने का मौका मत दीजीए। सरकार ने बहुत काम किया है और आप उसका बचाव जोरदार तरीके से कर सकते हैं।

योगी

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई कार्यशाला

इससे पहले कार्यशाला सोमवार को सुबह 11 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय शुरू हुई जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के शीर्ष नेता शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मीडिया कार्यशाला का उद्घाटन किया जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा राज्य समापन सत्र में अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल होंगे।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी भी शामिल हुए

कार्यशाला में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। अन्य पैनलिस्टों में भाजपा के राज्य महासचिव (संगठन) सुनील बंसल, पार्टी के राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रमुख संजय मयूख और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा शामिल थे। सभी राज्य प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, सभी क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी और सह-प्रभारी, सभी जिलों के मीडिया प्रभारी और राज्य मीडिया संपर्क विभाग के समन्वयक, सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और मोर्चों के राज्य मीडिया प्रभारी शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+