सुल्तानपुर: नॉमिनेशन में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा कैंडिडेट ने बांटे पैसे, कैमरे में कैद
आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए भाजपा प्रत्याशी ने नॉमिनेशन में आनेवाले लोगों को पैसे बांटे। इस घटना का वीडियो सामने आया है।
सुल्तानपुर। यूपी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल के कैंडिडेट के खर्च पर आयोग की पैनी नजर है। बावजूद इसके आयोग की गाइड लाइन को धता बताते हुए भीड़ जुटाने के लिए कैंडिडेट नोटों का सहारा ले रहे हैं। ऐसे कैंडिडेट्स की लिस्ट में लम्भुआ सीट से बीजेपी उम्मीदवार देवमणि दूबे का नाम भी जुड़ गया है जिन्होंने नॉमिनेशन से पहले भीड़ जुटाने के लिए नोट खर्च किए और ये दृश्य कैमरे में कैद हो गया।

जीएम रैंक से वीआरएस लेकर की सियासी पारी की शुरुआत
हाल ही में रेलवे में जीएम रैंक से वीआरएस लेकर सियासत की पिच पर आकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले देवमणि दूबे ने बीजेपी से लम्भुआ सीट के लिए नामिनेशन किया। इस बीच वो भारी लाव-लश्कर लेकर मुख्यालय पर पहुंचे, जिसे हर आंख ने देखा। हर कोई हैरत में था कि क्षेत्र में जिसका भारी विरोध हो, उसके नॉमिनेशन में आखिर इतनी भीड़ आई कहां से?
प्रति व्यक्ति गिनकर दी गई रकम
इस बात का खुलासा तब हुआ जब बीजेपी कैन्डिडेट के नॉमीनेशन में आई भीड़ पैसे के इर्द-गिर्द नज़र आई। कैमरे में कैद हुए दृश्य में साफ दिखाई और सुनाई दिया कि जुटाई गई भीड़ को पैसे के बल पर जमा किया गया था।
सीडीओ ने कहा, होगी कार्यवाही
इस तरह प्रत्याशियों द्वारा खुलेआम आदर्श आचार संहिता की उड़ाई जा रही धज्जियों से कहीं न कहीं चुनावी प्रकिया प्रभावित होती नजर आ रही है। इस बावत सीडीओ राम यज्ञ मिश्रा का कहना है ये जाँच का विषय है और इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications