शाहजहांपुर: चुनावी रंजिश में भाजपा बूथ एजेंट ने सपा एजेंट को मारी गोली

मोती को जब सरलेश के बारे में पता चला कि वो सपा के समर्थन में एजेंट बना है तो उसने उसे एजेंट न बनने की धमकी दी थी। लेकिन उसने उसकी धमकी को हल्के में लिया और नजरअंदाज कर दिया।

शाहजहांपुर। यूपी में जैसे-जैसे चुनाव के चरण खत्म होते जा रहे हैं वैसे-वैसे चुनावी रंजिश का दौर भी शुरू होता जा रहा है। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर का है जहां एक बीजेपी समर्थक ने सपा समर्थक को चुनावी रंजिश के चलते गोली मार दी। सपा समर्थक प्रत्याशी के समर्थन में बूथ एजेंट बन गया था जिसका एक बीजेपी समर्थक ने विरोध किया और बात ना मानने पर उसको गोली मार दी। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शाहजहांपुर: चुनावी रंजिश में भाजपा बूथ एजेंट ने सपा एजेंट को मारी गोली

घायल की माने तो उसको जिला अस्पताल से रेफर किया जा रहा है लेकिन उसके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वो अपना इलाज करा सके। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बीजेपी समर्थक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। आपको बता दें कि ये मामला शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा क्षेत्र का है जहां बीजेपी प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह हैं तो सपा ने मंत्री राम मूर्ति सिंह वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

ये घटना ददरौल विधानसभा के मदनापुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है। यहां के रहने वाले सरलेश सपा समर्थक हैं। जिसके चलते वो सपा प्रत्याशी राममूर्ति सिंह वर्मा के समर्थन में बूथ एजेंट बने थे। तो वहीं गांव का ही रहने वाला मोती नाम का युवक बीजेपी प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह का बूथ एजेंट बना था। आरोप है कि जब सरलेश सपा का बूथ एजेंट बना तो मोती ने उसे एजेंट बनने से मना किया। उसकी बात न मानने पर सरलेश को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। इसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर: चुनावी रंजिश में भाजपा बूथ एजेंट ने सपा एजेंट को मारी गोली

मोती को जब सरलेश के बारे में पता चला कि वो सपा के समर्थन में एजेंट बना है तो उसने उसे एजेंट न बनने की धमकी दी थी। लेकिन उसने उसकी धमकी को हल्के में लिया और उसकी धमकी को नजरअंदाज कर दिया। लेकन सरलेश अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में मोती तमंचा लेकर आया और उस पर गोली चला दी। गोली सरलेश के कमर के नीचे लगी जो आरपार होते हुए निकल गई। जिसके बाद आरोपी मोती मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई।

घायल सपा समर्थक सरलेश मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता है। उसका 8 साल का एक बेटा है। जब तक उसका इलाज जिला अस्पताल में होता रहा तो उसे ज्यादा दिक्कत नहीं आई लेकिन अब डाक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण उसको रेफर कर दिया है तो उसका कहना हे कि उसके पास इतने पैसे नहीं है कि वो अपना इलाज करा सके। अब सरलेश सपा प्रत्याशी और मंत्री राम मूर्ति वर्मा की राह देख रहा है कि मंत्री जी आएं और उसकी कुछ मदद कर दे ताकि उसका इलाज हो सके लेकिन अभी तक मंत्री जी ने घायल की कोई सुध नहीं ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+